Search

 
 
 

5 अगस्त को हॉकी रांची टीम का चयन ट्रायल, ये खिलाड़ी ले सकेंगे भाग

झारखंड राज्यस्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का गठन होना है. इसके लिए हॉकी रांची की ओर से चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा. ट्रायल 5 अगस्त को सुबह 10 बजे से मोराबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में होगा. चयन ट्रायल में रांची जिले के इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं.
 

Ranchi: झारखंड राज्यस्तरीय सब जूनियर एवं जूनियर पुरुष हॉकी चैंपियनशिप में रांची जिले का प्रतिनिधित्व करने वाली टीम का गठन होना है. इसके लिए हॉकी रांची की ओर से चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा. ट्रायल 5 अगस्त को सुबह 10 बजे से मोराबादी स्थित हॉकी स्टेडियम में होगा. चयन ट्रायल में रांची जिले के इच्छुक खिलाड़ी भाग ले सकते हैं. ट्रायल के माध्यम से राज्यस्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा. सब जूनियर वर्ग के लिए ऐसे खिलाड़ी होंगे, जिनका जन्म 1 जनवरी 2010 या उसके बाद हुआ हो, जबकि जूनियर वर्ग में 1 जनवरी 2007 या उसके बाद जन्म लेने वाले खिलाड़ी भाग ले सकेंगे.

इसे भी पढ़ें - 

 


ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को आधार कार्ड और नगर निगम या ग्राम पंचायत द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र की मूल प्रति के साथ एक-एक छायाप्रति भी लाना अनिवार्य होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही