Search

 
 
 

JTGLCCE 2023: बांग्ला भाषा चुनने वाले अभ्यर्थियों की द्वितीय पाली परीक्षा 28 फरवरी को होगी दोबारा

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है. आयोग ने बताया कि 20 फरवरी 2026 को आयोजित द्वितीय पत्र की परीक्षा के दौरान बांग्ला भाषा का चयन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र के प्रिंट में तकनीकी कारणों से पढ़ने में कठिनाई हुई.
 

Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड तकनीकी/विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा–2023 को लेकर आवश्यक सूचना जारी की है. आयोग ने बताया कि 20 फरवरी 2026 को आयोजित द्वितीय पत्र की परीक्षा के दौरान बांग्ला भाषा का चयन करने वाले अभ्यर्थियों को प्रश्न पत्र के प्रिंट में तकनीकी कारणों से पढ़ने में कठिनाई हुई.

 

आयोग ने मामले पर विचार के बाद निर्णय लिया है कि जिन अभ्यर्थियों ने द्वितीय पत्र में बांग्ला भाषा का चयन किया था और 20 फरवरी 2026 को परीक्षा में उपस्थित रहे थे. उनके लिए द्वितीय पत्र की पुनर्परीक्षा 28 फरवरी 2026 को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा द्वितीय पाली में अपराह्न 3:30 बजे से 5:30 बजे तक होगी.

 

पुनर्परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://jssc.jharkhand.gov.in पर 26 फरवरी 2026 से डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे आयोग की वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करते रहें ताकि किसी भी नवीनतम सूचना से अवगत रह सकें.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही