Search

 
 
 

Junior Asia Cup: भारतीय हॉकी महिला टीम का हुआ ऐलान, शिलेइमा चानू होंगी कप्तान

जूनियर एशिया कप 2026 के लिए हॉकी इंडिया ने गुरुवार को भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है. यह टूर्नामेंट चीन में 30 अगस्त से 13 सितंबर तक आयोजित होगा. टीम में 18 खिलाड़ियों के साथ दो अतिरिक्त खिलाड़ी को भी टीम में शामिल किया गया है.
 

Lagatar Desk: जूनियर एशिया कप 2026 के लिए हॉकी इंडिया ने गुरुवार को भारतीय महिला टीम का ऐलान कर दिया है. यह टूर्नामेंट चीन में 30 अगस्त से 13 सितंबर तक आयोजित होगा. टीम में 18 खिलाड़ियों के साथ दो अतिरिक्त खिलाड़ी को भी टीम में शामिल किया गया है. टीम की कप्तानी मिडफील्डर खाइदेम शिलेइमा चानू संभालेंगी. वह इससे पहले भी टीम की कमान संभाल चुकी हैं.

 

इसे भी पढ़ें:


टीम की तैयारियों की बात करें तो, हाल ही में टीम यूनाइटेड किंगडम (यूके) से दौरा कर लौटी है. इस दौरे में खिलाड़ियों को काफी अनुभव हासिल हुआ है. मैच शेड्यूल और पूल के संयोजन की घोषणा टूर्नामेंट शुरू होने के करीब होगी. भारतीय टीम के कोच टिम व्हाइट ने कहा कि जिन्होंने जूनियर एशिया कप के लिए टीम में अपनी जगह बनाई है. उन्होंने अपने खेल के हर पहलू को बेहतर बनाने के लिए बहुत मेहनत की है.

जूनियर एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम:

गोलकीपर: निधि, एंगिल हर्षा रानी मिंज
डिफेंडर: पूजा साहू, सुप्रिया, पूजा मलिक, पार्वती टोपनो, मधु
मिडफील्डर: खाइदेम शिलेमा चानू (कप्तान), तनुजा टोप्पो, बिनिमा धन, रोशनी आइंद, गीता यादव
फॉरवर्ड: लालरिनपुई, पूर्णिमा यादव, सुखवीर कौर, कृष्णा शर्मा, सनिका चंद्रकांत माने, मधु सिदार
वैकल्पिक खिलाड़ी: एफ लालबियाक्सियामी, तनुश्री दिनेश कडू

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही