Search

 
 
 

जुडको ने अपर सचिव और परियोजना निदेशक को सेवानिवृत्ति पर दी विदाई

नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव ज्ञानेंद्र कुमार और जुडको में परियोजना निदेशक (प्रशासन) पद पर कार्यरत अरविंद कुमार मिश्र सेवानिवृत्त हो गए हैं. इस मौके पर जुडको परिवार की ओर से उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई.
 

Ranchi :  नगर विकास एवं आवास विभाग के अपर सचिव ज्ञानेंद्र कुमार और जुडको में परियोजना निदेशक (प्रशासन) पद पर कार्यरत अरविंद कुमार मिश्र सेवानिवृत्त हो गए हैं. इस मौके पर जुडको परिवार की ओर से उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी गई. 

 

विदाई समारोह के दौरान परियोजना निदेशक (तकनीकी) विनय कुमार राय और परियोजना निदेशक (प्रशासन व वित्त) अमित कुमार चक्रवर्ती ने दोनों अधिकारियों को बुके और शॉल ओढ़ाकर  सम्मानित किया. 

 

इस मौके पर डीजीएम आलोक मंडल, डीपीडी उत्कर्ष मिश्र, आईटी अधिकारी प्रशांत दास, एचआर मैनेजर स्निग्धा सुमन, फाइनेंस मैनेजर सुधीर कुमार, फकरुद्दीन अहमद, परियोजना प्रबंधक शितांशु वैभव समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे. सभी ने दोनों अधिकारियों के कार्यकाल की सराहना की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही