Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुण्यतिथि पर याद किये गये जस्टिस एलपीएन शाहदेव, पक्ष-विपक्ष के नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

Advertisement
Advertisement
Ranchi: झारखंड आंदोलन के प्रणेता और झारखंडी मूल के प्रथम मूलवासी न्यायधीश जस्टिस एलपीएन शाहदेव की 10वीं पुण्यतिथि पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के नेताओं ने श्रद्धांजलि दी. राज्यपाल रमेश बैस ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में उनकी सक्रिय भूमिका को याद किया. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि न्यायिक सेवा में होते हुए भी झारखंड आंदोलन को उन्होंने बिना किसी दल के बंधन में बंधे हुए अपनी बौद्धिक ऊर्जा से सींचा. केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में न्यायमूर्ति शाहदेव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.

झारखंड आंदोलन के अग्रणी पंक्ति के योद्धा से जस्टिस शाहदेव- दीपक प्रकाश

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि न्यायमूर्ति शाहदेव झारखंड आंदोलन के अग्रणी पंक्ति के योद्धा, प्रख्यात न्यायविद एवं एक सच्चे भूमि पुत्र थे. उन्होंने झारखंड अलग राज्य के निर्माण में अविस्मरणीय योगदान दिया था, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता. वित्तमंत्री डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि न्यायमूर्ति शाहदेव ने झारखंड अलग राज्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. आंदोलन का नेतृत्व किया और सब को संगठित किया. आदिवासी और मूलवासियों को अपने अधिकार को हासिल करने के लिए संघर्ष की शक्ति दी. इसे भी पढ़ें-सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-mob-lynching-bjps-delegate-reached-raj-bhavan-demanding-cbi-probe-arjun-munda-went-to-besaraja/">सिमडेगा

मॉब लिंचिंग: CBI जांच की मांग को लेकर राजभवन पहुंचा BJP का डेलीगेट, अर्जुन मुंडा गये बेसराजरा
इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि वे झारखंड आंदोलन में गिरफ्तार होने वाले प्रथम न्यायमूर्ति थे. जिन्होंने आंदोलन को अपनी बौद्धिक ऊर्जा से सींचा था. पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा कि न्यायमूर्ति शाहदेव झारखंड आंदोलन के प्रणेता थे और उनके अमूल्य योगदान के लिए झारखंड की जनता हमेशा कृतज्ञता के साथ याद रखेगी.

जस्टिस शाहदेव के विचार और जीवन सबके लिए अनुकरणीय- सुदेश महतो

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने कहा कि न्यायमूर्ति शाहदेव झारखंड के प्रथम मूलवासी न्यायाधीश थे जो न्यायविद होने के साथ-साथ झारखंड आंदोलन के प्रणेता भी थे. उनका व्यक्तित्व एवं विचार हमेशा आगे बढ़ने और एक सशक्त तथा समृद्ध झारखंड के निर्माण के लिए प्रेरणा देता रहेगा. सांसद संजय सेठ ने कहा न्यायमूर्ति शाहदेव झारखंड आंदोलन के प्रणेता और उन जैसे नागरिकों के प्रेरणा स्रोत रहे थे. उनके बताए रास्ते उनके विचार उनका संपूर्ण जीवन सबके लिए अनुकरणीय है.

जस्टिस शाहदेव की प्रतिमा पर परिजनों ने अर्पित किये श्रद्धा सुमन

जस्टिस शाहदेव चौक पर बढ़ते कोरोना संक्रमण के कारण बड़ा आयोजन नहीं हुआ. सुबह उनके परिजनों ने एलपीएन चौक पर जाकर उनको श्रद्धा सुमन अर्पित की. श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में जस्टिस शाहदेव के पुत्र प्रतुल शाहदेव, बेटी संगीता देव, कृति सिंह,बबिता सिंह,शिल्पी सिंहदेव, पुत्रवधू विद्या झा, पोती शांभवी प्रभा, पोता शौर्य प्रताप, सत्य प्रकाश, राजा,सत्यम, गोपाल, राहुल मौजूद थे. इसे भी पढ़ें-खूंटी,">https://lagatar.in/khunti-simdega-gumla-lohardaga-appointed-20-point-vice-president-member-notification-issued/">खूंटी,

सिमडेगा, गुमला और लोहरदगा में 20 सूत्री उपाध्यक्ष और सदस्य हुए नियुक्त, अधिसूचना जारी
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही