Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

‘जस्टिन बीबर’ विवाद : एजाज खान ने एल्विश यादव पर DJ रागा के गाने की चोरी का आरोप लगाया

Lagatar desk : हाल ही में एल्विश यादव का नया गाना ‘जस्टिन बीबर’ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है, लेकिन रिलीज के साथ ही विवाद भी खड़ा हो गया. बिग बॉस फेम एजाज खान ने इंस्टाग्राम पर एल्विश यादव पर DJ रागा का गाना चुराने का आरोप लगाया है.एजाज ने अपने पोस्ट में सबूत के तौर पर चैट और वीडियो शेयर किए और फैंस, खासकर प्रिंस नरूला के फॉलोअर्स, से DJ रागा को सपोर्ट करने की अपील की.

 

 

एजाज का दावा

एजाज ने वीडियो में DJ रागा (राघव चतुर्वेदी) और उनकी टीम को इंट्रोड्यूस करते हुए बताया कि राघव ने रमज़ान के महीने में उनसे मदद मांगी थी. वीडियो में चैट और गाने के कुछ हिस्से दिखाए गए, जिससे एजाज ने एल्विश पर आरोप लगाया कि उन्होंने गाने के क्रेडिट का इस्तेमाल नहीं किया.एजाज ने कहा,जिससे गाना लिखा है, उसको क्रेडिट दो, बेचारे बच्चे को.उन्होंने आगे आरोप लगाया कि एल्विश फेम के नशे में अंधा हो गया है.

 

DJ रागा की प्रतिक्रिया

DJ रागा ने भी अपने इंस्टाग्राम पर पर एल्विश को टैग करके कहा कि एल्विश ने उनके लिरिक्स इस्तेमाल किया, लेकिन Spotify पर पैसे या क्रेडिट देने से मना कर दिया. उन्होंने फैंस, प्रिंस नरूला और उनके फॉलोअर्स से उन्हें सपोर्ट करने की अपील की.

 

रागा ने एक नए पोस्ट में सबूत साझा करते हुए लिखा-जब प्रोजेक्ट बनाया गया था, तब वोकल्स रिकॉर्ड किए गए थे. मैंने लिरिक्स लिखे और फ्लो बनाया, उन्हें गाने का पूरा स्ट्रक्चर दिया. मैं किसी के खिलाफ नफरत नहीं फैलाना चाहता, बस इंसाफ मांग रहा हूं.

 

एल्विश यादव की ओर से कोई बयान नहीं

अब तक न तो एल्विश और न ही उनकी टीम ने जस्टिन बीबर गाने की कथित चोरी के आरोपों पर कोई जवाब दिया है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही