Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JUT रांची में डिप्लोमा व बीटेक छात्रों के लिए फरवरी में प्लेसमेंट इंटरव्यू

झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT), रांची द्वारा डिप्लोमा एवं बीटेक विद्यार्थियों के लिए विभिन्न औद्योगिक कंपनियों के साथ प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है
Advertisement
Advertisement

Ranchi : झारखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (JUT), रांची द्वारा डिप्लोमा एवं बीटेक विद्यार्थियों के लिए विभिन्न औद्योगिक कंपनियों के साथ प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया जा रहा है. यह प्लेसमेंट ड्राइव विश्वविद्यालय के सिरखा टोली, नामकुम स्थित परिसर में आयोजित होगी.

 

इस प्लेसमेंट ड्राइव के तहत छात्रों के प्लेसमेंट इंटरव्यू 10 फरवरी से 15 फरवरी 2026 के बीच आयोजित किए जाएंगे. विश्वविद्यालय से संबद्ध सभी महाविद्यालयों को निर्देश दिया गया है कि वे पात्र विद्यार्थियों की उपस्थिति सुनिश्चित करें.

 

प्लेसमेंट इंटरव्यू में शामिल होने वाली कंपनियों में ल्यूमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीज लिमिटेड (बेंगलुरु), स्पार्क मिंडा (होसुर), शिवम ऑटो टेक लिमिटेड (बेंगलुरु), एसे गियर्स एंड ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड, बैक्सी लिमिटेड (भिवाड़ी), कृष्णा मारुति लिमिटेड (अहमदाबाद) एवं सुब्रोस लिमिटेड (नोएडा) शामिल हैं.

 

प्लेसमेंट इंटरव्यू की तिथियां इस प्रकार हैं

10 फरवरी 2026 : कृष्णा मारुति लिमिटेड

11–12 फरवरी 2026 : बैक्सी लिमिटेड

14 फरवरी 2026 : ल्यूमैक्स ऑटो टेक्नोलॉजीज लिमिटेड, स्पार्क मिंडा, शिवम ऑटो टेक लिमिटेड एवं एसे गियर्स एंड ट्रांसमिशन प्राइवेट लिमिटेड

14–15 फरवरी 2026 : सुब्रोस लिमिटेड


इस प्लेसमेंट ड्राइव में डिप्लोमा (सभी ब्रांच), डिप्लोमा/बीटेक (सभी ब्रांच) एवं मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल ब्रांच के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे. कुछ कंपनियों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है.

 

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही