Ranchi : झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स से एक बाल कैदी के फरार हो गया है. चोरी के मामले में बंद बाल कैदी मंगलवार की सुबह सुरक्षाकर्मियों को चकमा देकर अस्पताल के ट्रामा सेंटर से भाग निकला.
जानकारी के अनुसार, बाल कैदी रांची के डूमरदगा स्थित बाल सुधार गृह में रखा गया था. लेकिन दो दिन पहले अचानक उसने पेट में तेज दर्द होने पर बाल सुधार गृह प्रशासन ने उसे रिम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया था. मंगलवार सुबह, जब ट्रामा सेंटर में सुरक्षाकर्मी तैनात थे, तभी वह मौका पाकर वहां से फरार हो गया.
चोरी के आरोप में डूमरदगा बाल सुधार गृह में था बंद
बताया जा रहा है कि फरार बाल कैदी रांची जिले के खलारी थाना क्षेत्र का निवासी है. वह इलाके में हुई चोरी की एक वारदात में शामिल था, जिसके बाद से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी. पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते बाल कैदी ने चार दिन पहले आत्मसमर्पण किया था.
इसके बाद न्यायिक प्रक्रिया के तहत उसे डूमरदगा बाल सुधार गृह भेजा गया था. हालांकि, सुधार गृह में रहने के महज दो दिन बाद ही वह बीमारी का बहाना बनाकर अस्पताल पहुंचा और वहां से फरार हो गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें



Leave a Comment