Search

 
 
 

के. राजू ने मंत्री दीपिका पांडेय से की मुलाकात, बेटी के निधन पर जताया दुख

Ranchi News: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह की 24 सितंबर की सुबह जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी. हादसे के बाद से परिवार में शोक का माहौल है. बेटी को खोने के गम में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह काफी दुखी हैं.
 
फाइल फोटो

Ranchi News: कांग्रेस के झारखंड प्रभारी के. राजू शनिवार को रांची में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के आवास पहुंचे. उन्होंने मंत्री से मुलाकात कर उनकी बेटी तृषा सिंह के निधन पर दुख जताया और इस मुश्किल समय में उन्हें ढांढस बंधाया. इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश भी मौजूद रहे.

 

मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की छोटी बेटी तृषा सिंह की 24 सितंबर की सुबह जमशेदपुर में हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी. हादसे के बाद से परिवार में शोक का माहौल है. बेटी को खोने के गम में मंत्री दीपिका पांडेय सिंह काफी दुखी हैं.

इसे भी पढ़ें - 

 

इस बीच शुक्रवार दोपहर उनकी बड़ी बेटी भी विदेश से रांची वापस पहुंच गई. परिवार के लोग इस दुख की घड़ी में एक-दूसरे के साथ हैं. कांग्रेस के कई नेता भी मंत्री के आवास पहुंचकर परिवार के प्रति अपनी संवेदना जता रहे हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही