Search

 
 
 

के. राजू का 5-6 को झारखंड दौरा, विधायक दल और INDIA गठबंधन के साथ करेंगे बैठक

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के झारखंड प्रभारी और कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के स्थायी आमंत्रित सदस्य के. राजू 5 और 6 अगस्त को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. के राजू के दौरे की खबर से झारखंड और कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है.
 

Ranchi :  अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के झारखंड प्रभारी और कांग्रेस कार्य समिति (CWC) के स्थायी आमंत्रित सदस्य के. राजू 5 और 6 अगस्त को झारखंड के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे. के राजू के दौरे की खबर से झारखंड और कांग्रेस में सियासी हलचल तेज हो गई है. 

 

झारखंड कांग्रेस के मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि के. राजू 5 अगस्त को सुबह 9.15 बजे हैदराबाद से इंडिगो की उड़ान से रांची के लिए रवाना होंगे. वह सुबह 11.10 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. 

 

रांची पहुंचने के बाद के. राजू दोपहर 2 बजे मोरहाबादी स्थित स्टेट गेस्ट हाउस में होने वाली कांग्रेस विधायक दल की बैठक में शामिल होंगे. इसके बाद शाम 4 बजे वह रांची के एटीआई ऑडिटोरियम में इंडिया गठबंधन के सभी विधायकों की संयुक्त बैठक में भाग लेंगे. कांग्रेस प्रभारी 5 अगस्त की रात स्टेट गेस्ट हाउस में ठहरेंगे. इसके बाद 6 अगस्त को वह दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही