Search

 
 
 

रेंजर परीक्षा में CID की छापेमारी के साथ ही सात फॉरेस्ट गार्ड के नामों की चर्चा

CID द्वारा नियुक्ति घोटाले में 10 ठिकानों पर छापेमारी के बाद गड़बड़ी कर परीक्षा पास करने वालों में सात नाम सार्वजनिक हुआ है. रेंजर की परीक्षा पास करने वाले सातों लोग फिलहाल फॉरेस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत हैं.
 

Ranchi: CID द्वारा नियुक्ति घोटाले में 10 ठिकानों पर छापेमारी के बाद गड़बड़ी कर परीक्षा पास करने वालों में सात नाम सार्वजनिक हुआ है. रेंजर की परीक्षा पास करने वाले सातों लोग फिलहाल फॉरेस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत हैं.


कर्नाटक के एक व्यक्ति द्वारा झारखंड राज्य लोक सेवा आयोग (JPSC) के तत्कालीन अध्यक्ष से परीक्षा में TDPL द्वारा 500, OMR Sheet में जालसाजी करने की शिकायत की थी. इसमें TDPL के पदाधिकारियों द्वारा पैसा लेकर अयोग्य लोगों को रेंजर और सिविल सेवा परीक्षा पास कराने का आरोप लगाया था. CID ने सिविल सेवा परीक्षा के साथ ही रेंजर की परीक्षा में हुई गड़बड़ी की जांच शुरू की है.

इसे भी पढ़ें - 

 

CID ने नियुक्ति घोटाले में जांच के दौरान तीन अगस्त को राज्य के विभिन्न जिलों के 10 लोगों के ठिकानों पर छापा मारा. छापेमारी के बाद से ही सात लोगों का नाम सार्वजनिक हुआ है. इसमें हजारीबाग पश्चिमी वन प्रमंड में फॉरेस्ट गार्ड के रूप में कार्यरत प्यारे लाल साव, ओम प्रकाश शर्मा, शांतु कुमार,अमन साव, अमर आनंद सरस्वती, पंकज कुमार और रंजीत रविदास का नाम लिया जा रहा है. इसमें से प्यारे लाल साव और ओम प्रकाश शर्मा चीफ फॉरेस्ट गार्ड के पद पर कार्यरत बताये जाते हैं.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही