Search

 
 
 

कैमूर :  सरकारी ट्यूबवेल में छिपा कर रखी 2990 लीटर अवैध शराब जब्त, एक गिरफ्तार

बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी जारी है. इस बीच कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सराय गांव से 2990 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है. बरामद शराब उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से चोरी कर बिहार लाई गई थी.
 

Lagatar Desk : बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद शराब की तस्करी जारी है. इस बीच कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र स्थित सराय गांव से 2990 लीटर अवैध शराब बरामद की गई है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है. बरामद शराब उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से चोरी कर बिहार लाई गई थी. 

सरकारी ट्यूबवेल में छिपा कर रखी गई थी शराब

जानकारी के अनुसार, कैमूर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सराय गांव के बधार इलाके में स्थित एक सरकारी ट्यूबवेल में शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने छापेमारी की और मौके से 2990 लीटर शराब जब्त की.  पुलिस ने इस मामले में मसाढ़ी गांव निवासी अविनाश कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है.

शराब तस्करी नेटवर्क का पता लगा रही पुलिस

अविनाश कुमार सिंह से पूछताछ की जा रही है और उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा रहा है. डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया कि शराब तस्करी में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान की जा रही है.  मामले की गहन जांच जारी है और जल्द ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही