Search

 
 
 

Kaimur News : भभुआ रेलवे स्टेशन के पास बुजुर्ग का शव बरामद,  ट्रेन से कटकर मौत की आशंका

जिले के मुहनिया स्थित भभुआ रेलवे स्टेशन के समीप एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान मामादेव गांव निवासी चंद्रदेव गोड़ के रूप में हुई है
 

Kaimur : जिले के मुहनिया स्थित भभुआ रेलवे स्टेशन के समीप एक बुजुर्ग का शव बरामद किया गया है. मृतक की पहचान मामादेव गांव निवासी चंद्रदेव गोड़ के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार,  स्थानीय लोगों ने रेलवे ट्रैक के पास शव को पड़ा देखा. इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही जीआरपी अधिकारी उपेंद्र राम पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और शव के कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  

 

मृतक के पास से आधार कार्ड और मोबाइल फोन मिला है, जिससे पुलिस ने शव की शिनाख्त की. चंद्रदेव गोड़ के परिजनों को सूचना दे दी गई है. प्रारंभिक जांच में ट्रेन की चपेट में आकर मौत की आशंका जताई जा रही है. हालांकि पुलिस जांच कर रही है कि बुजुर्ग की मौत ट्रेन से कटकर हुई है या किसी ने हत्या कर शव को फेंका है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही