Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

जया बच्चन के जन्मदिन पर काजोल ने दी बधाई, लिखा- हैप्पी बर्थडे क्लासी...

बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक, सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी जया बच्चन के लिए बधाइयों का सिलसिला जारी है.
Advertisement
Advertisement

Lagatar desk : बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री जया बच्चन आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से लेकर फैंस तक, सभी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी जया बच्चन के लिए बधाइयों का सिलसिला जारी है. इस बीच, अमिताभ बच्चन ने भी फैंस का आभार व्यक्त किया है.

 

काजोल ने दी खास अंदाज़ में बधाई

अभिनेत्री काजोल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर जया बच्चन की एक खूबसूरत तस्वीर साझा की. यह तस्वीर दुर्गा पंडाल की है, जिसमें दोनों मुस्कुराते हुए बेहद खुश नजर आ रही हैं.
तस्वीर के साथ काजोल ने लिखा -हैप्पी बर्थडे क्लासी गर्ल और साथ में रेड हार्ट इमोजी भी जोड़ा.

 

अमिताभ बच्चन ने फैंस को कहा धन्यवाद

वहीं अमिताभ बच्चन ने उन सभी लोगों का धन्यवाद किया, जिन्होंने जया बच्चन को जन्मदिन की बधाई दी.उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि जया को शुभकामनाएं देने वाले सभी लोगों को उनकी ओर से भी धन्यवाद.उन्होंने आगे कहा कि हर किसी को व्यक्तिगत रूप से जवाब देना संभव नहीं है, लेकिन इसे एक पर्सनल जवाब ही समझा जाए. बिग बी ने यह भी लिखा कि कई बार संक्षिप्त शब्द, लंबे संदेशों से ज्यादा असरदार होते हैं, और आज का दिन खुशियों और प्यार से भरा होना चाहिए.

 

कभी खुशी कभी ग़म’ में साथ दिखे थे तीनों

जया बच्चन, अमिताभ बच्चन और काजोल ने साल 2001 की सुपरहिट फिल्म कभी खुशी कभी ग़म में एक साथ काम किया था.इस फिल्म का निर्देशन करण जौहर ने किया था. इसमें काजोल ने जया बच्चन की बहू का किरदार निभाया था, जबकि जया बच्चन ‘नंदिनी रायचंद’ के रोल में नजर आई थीं.फिल्म में दोनों के बीच सास-बहू का रिश्ता दर्शकों को खूब पसंद आया था और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही