Search

मुंबई के महिला हॉस्टल मॉडल से प्रभावित हुईं कल्पना सोरेन, झारखंड में भी उठाई इसकी मांग

Ranchi: महानगर मुंबई में कार्यरत महिलाओं और घर से दूर रहकर पढ़ाई करने वाली छात्राओं के लिए संचालित महिला हॉस्टलों का निरीक्षण करने के बाद कल्पना मुर्मू सोरेन ने इसे प्रेरणादायक पहल बताया है. उन्होंने कहा कि ऐसे हॉस्टल महिलाओं और छात्राओं के लिए सुरक्षित और सस्ती आवास व्यवस्था उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
 
उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, सुरक्षित आवास की समस्या और परिवार से दूर रहने की परिस्थितियों के बीच महिला हॉस्टल हजारों महिलाओं और छात्राओं के लिए सहारा बन रहे हैं. मुंबई में पिछले कुछ वर्षों में इस दिशा में कई सकारात्मक और प्रभावी पहल की गई हैं.

Uploaded Image

कल्पना मुर्मू सोरेन ने कहा कि झारखंड जैसे राज्यों में भी ऐसी व्यवस्था की काफी जरूरत है. खासकर उन बेटियों और महिलाओं के लिए जो उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं या रोजगार के लिए अपने घरों से दूर रहती हैं.

उन्होंने कहा कि यदि सरकार, सामाजिक संस्थाएं और उद्योग समूह मिलकर सुरक्षित, सुव्यवस्थित और कम खर्च वाले महिला हॉस्टलों का नेटवर्क तैयार करें, तो यह महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही