Ranchi : रिम्स की अधिग्रहीत जमीन का फर्जीवाड़ा मामले में जेल में बंद दो आरोपियों राजकिशोर बड़ाइक और कार्तिक बड़ाइक की जमानत याचिका पर एसीबी की विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई. दोनों की याचिका पर एसीबी ने जवाब दाखिल किया है.
मामले की अगली सुनवाई 26 मई को होगी. बता दें कि झारखंड हाईकोर्ट के आदेश के बाद एसीबी ने 5 जनवरी 2026 को प्राथमिकी दर्ज की है. मामले में 7 अप्रैल को एसीबी ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों राजकिशोर बड़ाइक, कार्तिक बड़ाइक, राजेश झा और चेतन कुमार को गिरफ्तार किया था.
आरोपियों ने मिलीभगत कर रिम्स की अधिग्रहीत जमीन को निजी संपत्ति दिखाने के लिए फर्जी वंशावली तैयार की थी. यह मामला 1964-65 में रिम्स की अधिग्रहीत करीब 9.65 एकड़ जमीन से जुड़ा है. जिसपर अवैध कब्जा कर अपार्टमेंट, दुकान और मकान बना लिया गया था.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.



Leave a Comment