Search

 
 
 

कल्पतरु (कल्पवृक्ष) : आस्था, पर्यावरण और आयुर्वेद का अद्भुत संगम

Hazaribagh News : डॉ. मनोज कुमार के अनुसार, कल्पतरु का उल्लेख पौराणिक कथाओं में मिलता है. यह वही दिव्य वृक्ष है जो समुद्र मंथन के दौरान प्राप्त हुए रत्नों में शामिल था. मान्यता है कि देवराज इंद्र ने इसे सुरकानन में स्थापित किया था, जबकि महाभारत काल में पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान तपोबल के माध्यम से इसे धरती पर स्थापित किया.
 
कल्पतरु

Hazaribagh News : प्रकृति और संस्कृति के अद्भुत मेल का प्रतीक माने जाने वाले कल्पतरु (कल्पवृक्ष) को लेकर डॉ. मनोज कुमार ने एक विशेष जानकारी साझा की है. उन्होंने इस दिव्य वृक्ष के पौराणिक, पर्यावरणीय और औषधीय महत्व को विस्तार से बताते हुए इसे मानव जीवन के लिए अत्यंत उपयोगी बताया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

डॉ. मनोज कुमार के अनुसार, कल्पतरु का उल्लेख पौराणिक कथाओं में मिलता है. यह वही दिव्य वृक्ष है जो समुद्र मंथन के दौरान प्राप्त हुए रत्नों में शामिल था. मान्यता है कि देवराज इंद्र ने इसे सुरकानन में स्थापित किया था, जबकि महाभारत काल में पांडवों ने अपने अज्ञातवास के दौरान तपोबल के माध्यम से इसे धरती पर स्थापित किया.

 

उन्होंने बताया कि कल्पतरु को “मनोकामना पूर्ण करने वाला वृक्ष” माना जाता है. जनमान्यता के अनुसार, इस वृक्ष के समीप सच्चे मन से की गई प्रार्थना व्यक्ति की इच्छाओं को पूर्ण करती है, जिससे यह आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाता है.

 

पर्यावरण के दृष्टिकोण से भी यह वृक्ष अत्यंत महत्वपूर्ण है. डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि जहां कल्पतरु का अस्तित्व होता है, वहां भूजल स्तर संतुलित बना रहता है. इसकी जड़ें वर्षा जल को बड़े पैमाने पर संचित करने में सक्षम होती हैं, जिससे जल संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान मिलता है.

 

औषधीय गुणों के संदर्भ में उन्होंने बताया कि इस वृक्ष की जड़, छाल और पत्तियों में औषधीय तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं. आयुर्वेद में भी इसके उपयोग का उल्लेख मिलता है, जिसके कारण इसे “दिव्य वृक्ष” की संज्ञा दी गई है. साथ ही, इसकी आयु लगभग 5000 वर्ष या उससे अधिक मानी जाती है, जो इसे और भी विशिष्ट बनाती है.

 

डॉ. मनोज कुमार ने जानकारी दी कि उनके समूह “मेरी धरती मेरी जिम्मेवारी” के माध्यम से हजारीबाग में वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान के तहत संबंधित परिसर में 30 से अधिक और नगर क्षेत्र में अब तक 125 से अधिक कल्पतरु के पौधे लगाए जा चुके हैं.

 

अंत में उन्होंने लोगों से प्रकृति और संस्कृति के प्रति जागरूक होने की अपील की. उन्होंने कहा कि हमारे पूर्वजों ने प्रकृति संरक्षण को आस्था और धार्मिक परंपराओं से जोड़कर समाज में स्थापित किया था, जिससे यह व्यवहार का हिस्सा बन गया. आज आवश्यकता है कि हम भी उसी भावना के साथ प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही