Search

 
 
 

कंगना ने चिराग संग अफेयर की अफवाहों पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं -रोमांस होता तो आज हमारे ...

एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है
 

Lagatar desk : एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत ने केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ अपने रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. हाल के एक इंटरव्यू में कंगना ने इन खबरों को पूरी तरह खारिज करते हुए कहा कि उनके और चिराग के बीच सिर्फ दोस्ती का रिश्ता है.

 

चिराग मेरे अच्छे दोस्त है

कंगना ने कहा, चिराग मेरे अच्छे दोस्त हैं. जब मैं उन्हें देखती हूं, तो उनमें सिर्फ दोस्त ही नजर आते हैं. जब उनसे दोनों के बीच रोमांटिक रिश्ते को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने मजाकिया अंदाज में जवाब दिया,अगर हमारे बीच रोमांस होता, तो आज हमारे बच्चे होते. अगर कुछ होना होता, तो हो चुका होता.

 

‘मिले ना मिले हम’ में साथ काम किया 

बता दें कि कंगना रनौत और चिराग पासवान ने साल 2011 में फिल्म ‘मिले ना मिले हम’ में साथ काम किया था. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही, लेकिन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया था. इसी दौरान उनकी दोस्ती शुरू हुई, जो आज तक कायम है.

 


कंगना के इस बयान से यह साफ हो गया है कि दोनों के बीच किसी तरह का रोमांटिक रिश्ता नहीं है. दोनों अपने-अपने राजनीतिक और प्रोफेशनल जीवन में व्यस्त हैं, लेकिन जब भी साथ नजर आते हैं, उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाते हैं.

 

वहीं, इससे पहले चिराग पासवान भी कंगना के साथ अपने रिश्ते को दोस्ती ही बता चुके हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्म के दौरान बनी उनकी दोस्ती आज भी बरकरार है और वह संसद में कंगना से मिलने को लेकर उत्साहित थे.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही