Search

 
 
 

40 की हुई कंगना रनौत, क्वीन से मिली नई पहचान

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं
 

Lagatar desk : बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत आज अपना 40वां जन्मदिन मना रही हैं. इस खास मौके पर फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे उन्हें बधाई दे रहे हैं.कंगना रनौत अपनी दमदार एक्टिंग के साथ-साथ बेबाक अंदाज और बयानों के लिए भी जानी जाती हैं. उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं और आज वह बॉलीवुड की टॉप अभिनेत्रियों में गिनी जाती हैं.

 

 

गैंगस्टर से बदली किस्मत


कंगना के करियर का बड़ा मोड़ फिल्म ‘गैंगस्टर’ से आया. यह रोल पहले चित्रांगदा सिंह को ऑफर किया गया था, लेकिन आखिरी समय में कंगना को मौका मिला. उस वक्त उनके पास पासपोर्ट भी नहीं था, लेकिन उन्होंने महज दो दिनों में पासपोर्ट बनवाकर यह फिल्म हासिल कर ली.फिल्म सुपरहिट रही और कंगना को बेस्ट फीमेल डेब्यू का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला.

 

 

फैशन से जीता पहला नेशनल अवॉर्ड


वो लम्हे और लाइफ इन ए मेट्रो के बाद 2008 में आई फैशन कंगना के करियर का टर्निंग पॉइंट साबित हुई. इस फिल्म के लिए उन्हें पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला.

क्वीन से मिली नई पहचान

2014 में रिलीज हुई ‘क्वीन’ ने कंगना को इंडस्ट्री की सबसे मजबूत अभिनेत्रियों में शामिल कर दिया. इस फिल्म के लिए उन्हें बेस्ट एक्ट्रेस का नेशनल अवॉर्ड मिला. इसके बाद तनु वेड्स मनु रिटर्न्स में डबल रोल निभाकर उन्होंने एक और राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम किया.

 

चार नेशनल अवॉर्ड अपने नाम

कंगना ने आगे चलकर मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी’ और ‘पंगा’ के लिए भी राष्ट्रीय पुरस्कार जीते. इस तरह वह चार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली चुनिंदा अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं. इस सूची में उनसे आगे शबाना आजमी का नाम आता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही