Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एकनाथ शिंदे पर हमलावर हुए कपिल सिब्बल, कहा-‘‘पीठ में छुरा घोंपने वाले’’ बाला साहेब की विरासत आगे नहीं बढ़ा सकते

NewDelhi :  पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल आये दिन किसी ना किसी पर बरसते रहते हैं. इस बार कपिल सिब्बल ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे पर अयोध्या यात्रा को निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि साजिशकर्ता, अवसरवादी और पीठ में छुरा घोंपने वाले बाला साहेब ठाकरे की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं.  सिब्बल ने ट्वीट किया कि शिंदे का अयोध्या दौरा. भगवान राम ने त्याग, सत्य और न्याय का मार्ग चुना. बालासाहेब ने भी उन्हीं सिद्धांतों को आत्मसात किया. पूर्व केंद्रीय मंत्री सिब्बल ने शिंदे पर प्रहार करते हुए कहा कि  साजिशकर्ता, अवसरवादी, पीठ में छुरा घोंपने वाले बालासाहेब की विरासत को आगे नहीं बढ़ा सकते हैं. (पढ़ें, मधुबनी">https://lagatar.in/madhubani-laborers-son-won-rs-1-crore-in-dream-11-congratulations-poured-in/">मधुबनी

: मजदूर के बेटे ने ड्रीम 11 में जीते 1 करोड़ रुपये, बधाईयों का लगा तांता)

2024 में शिवसेना-भाजपा पूरे राज्य में फहरायेंगे भगवा झंडा 

बता दें कि शिवसेना नेता एकनाथ शिंदे ने पिछले साल जून में महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बनने के बाद अयोध्या की यात्रा की थी. करीब 10 माह बाद रविवार  9 अप्रैल को शिंदे अयोध्या गये थे. इस दौरान उनके साथ हजारों पार्टी कार्यकर्ताओं भी थे. शिंदे ने रविवार को अयोध्या में संवाददाता सम्मेलन में कहा था कि उनकी पार्टी तथा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विचारधारा एक ही है और दोनों दल अगले साल पूरे राज्य में भगवा झंडा फहरायेंगे. कहा था कि हमारी पार्टी की भूमिका बिल्कुल स्पष्ट है. शिवसेना का भाजपा के साथ गठबंधन है. हमारी विचारधारा, जो हिंदुत्व है, समान है. हम अयोध्या से ऊर्जा लेकर जायेंगे और लोगों की सेवा करेंगे. 2024 में शिवसेना-भाजपा का भगवा पूरे महाराष्ट्र में लहरायेगा. इसे भी पढ़ें : एयर">https://lagatar.in/uproar-again-in-air-india-flight-passenger-assaulted-crew-member-aircraft-returned-to-delhi/">एयर

इंडिया की फ्लाइट में फिर बवाल, यात्री ने क्रू मेंबर के साथ मारपीट की, दिल्ली वापस लौटा विमान

अगले साल महाराष्ट्र में होने वाला है लोकसभा और विधानसभा चुनाव

बता दें कि महाराष्ट्र में अगले साल लोकसभा चुनाव के साथ-साथ महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव भी होने वाला है.  उद्धव ठाकरे के खिलाफ शिंदे के तख्तापलट ने पिछले साल शिवसेना को दो गुट में बांट दिया था और ठाकरे नीत महा विकास अघाड़ी (एमवीए) सरकार गिर गयी थी. शिंदे नीत शिवसेना गुट ने महाराष्ट्र में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बना ली थी. इसे भी पढ़ें : बाबूलाल">https://lagatar.in/daltonganj-court-acquitted-babulal-marandi-know-what-is-the-matter/">बाबूलाल

मरांडी को डाल्टनगंज कोर्ट ने किया बरी, जानें क्या है मामला
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही