Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक : सांप्रदायिक घटनाओं पर भाजपा में उठ रही आवाज, बोले येदियुरप्पा, मुस्लिमों को शांति से जीने दो

Advertisement
Advertisement
Bengaluru : कर्नाटक में लगातार बढ़ रही सांप्रदायिक घटनाओं और तनावों को लेकर बोम्मई सरकार के खिलाफ अब भाजपा के अंदर से भी सवाल उठने लगे हैं. यह सवाल कोई और नहीं बल्कि पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा उठा रहे है. इसके अलावा भाजपा के दो विधायक भी इस मुद्दे को उठा चुके हैं. बता दें कि कर्नाटक में हिजाब, हलाल विवाद के बाद मंदिर के सामने मुस्लिम व्यापारियों की दुकान पर तोड़फोड़ की घटना होने की खबर है. धारवाड़ जिले के एक मंदिर में श्रीराम सेना के कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम फल विक्रेताओं के फल सड़क पर फेंक दिये थे. इसे भी पढ़ें : ममता">https://lagatar.in/shock-to-mamta-order-of-calcutta-high-court-there-will-be-a-cbi-inquiry-in-nadia-rape-and-murder-case/">ममता

को झटके पे झटका, कलकत्ता हाई कोर्ट का आदेश, नदिया रेप और हत्या मामले की सीबीआई जांच होगी

मुस्लिमों के फलों के ठेले तोड़ने के आरोप में श्रीराम सेना से सदस्य गिरफ्तार

कर्नाटक में हिंदू संगठनों द्वारा मुसलमानों और उनके व्यवसायों के खिलाफ चलाये जा रहे अभियानों से सरकार विपक्षी दलों के निशाने पर है. धारवाड़ में मंदिर के सामने मुस्लिमों के फलों के ठेले तोड़ने के आरोप में श्रीराम सेना से जुड़े सदस्यों की गिरफ्तारी हुई है. इस पर भाजपा के दिग्गज नेता व पूर्व सीएम बीस येदियुरप्पा ने हिंदू संगठनों से आग्रह किया है कि वे ऐसी हरकतें न करें. कहा कि मुसलमानों को शांति और सम्मान के साथ जीने दीजिए. उन्होंने यह बात एक पत्रकार के सवाल पर कही है. इसे भी पढ़ें :  40">https://lagatar.in/karnataka-contractor-commits-suicide-had-said-minister-eshwarappa-demanded-40-percent-commission-fir-on-minister/">40

फीसदी कमीशन मांगने का आरोप लगा ठेकेदार ने आत्महत्या की, कर्नाटक के मंत्री ईश्वरप्पा पर एफआईआर

मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि  शरारती तत्वों पर कार्रवाई की जायेगी

येदियुरप्पा ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि मेरी इच्छा है कि हिंदू और मुसलमान ऐसे रहें जैसे एक मां के बच्चे साथ रहते हैं. ऐसे में अगर कुछ शरारती तत्व उसमें बाधा डाल रहे हैं तो मुख्यमंत्री ने पहले ही आश्वासन दे दिया है कि उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी. येदियुरप्पा पहले बड़े भाजपा नेता हैं जिन्होंने हिजाब विवाद के बाद हिंदुत्व संगठनों की नेतृत्व में चलाये जा रहे अभियानों की सार्वजनिक रूप से आलोचना की है. इसे भी पढ़ें :   अमेरिका">https://lagatar.in/a-man-wearing-a-gas-mask-opened-fire-at-a-us-brooklyn-station-20-injured/">अमेरिका

के ब्रुकलिन स्टेशन पर गैस मास्क पहने शख्स ने धुआंधार फायरिंग की, 20 घायल

हिंदू संगठनों ने मंदिरों के पास मुसलमानों की दुकानों पर पाबंदी लगाई है  

येदियुरप्पा से पहले राज्य सरकार में दो मंत्री और दो भाजपा  विधायक भी कर्नाटक में मुसलमानों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बंद करने के लिए आवाज उठा चुके हैं. इसके बावजूद हिंदू संगठनों ने मंदिरों के पास मुसलमानों की दुकानों पर पाबंदी, हलाल मीट का बहिष्कार और फलों के कारोबार में मुस्लिम एकाधिकार को पूरी तरह से खत्म करने का अभियान छेड़ रखा है.

सिद्धारमैया ने मुख्यमंत्री बोम्मई की आलोचना की

कर्नाटक विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस नेता सिद्धारमैया ने हिंदू संगठनों के व्यवहार को लेकर मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई की जमकर आलोचना की है. उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम ने कानून व्यवस्था को संघ परिवार को सौंप रखा है और श्रीराम सेना के गुंडों को कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त किया गया है. यह कर्नाटक के लिए एक आपदा है. उन्होंने कहा कि राम के नाम पर मारीच का कार्य किया जा रहा, ये रावण हैं, जो मारीचों को हुक्म दे रहे हैं और उन रावणों को भी दंडित किया जाना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही