Search

 
 
 

राजद कार्यालय में मनायी गयी कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि व वीर बुधु भगत की जयंती

Ranchi: राजद कार्यालय में आज बिहार के भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि और स्वतंत्रता सेनानी वीर बुधु भगत की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.
 

Ranchi: राजद कार्यालय में आज बिहार के भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि और स्वतंत्रता सेनानी वीर बुधु भगत की जयंती मनाई गई. इस अवसर पर राजद नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की.

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश युवा राजद के अध्यक्ष रंजन कुमार यादव ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर एक महान समाजवादी नेता थे, जिन्होंने अपना पूरा जीवन गरीबों, पिछड़ों और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित कर दिया. उन्होंने वर्ष 1970-71 और 1977-79 में दो बार बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में कार्य किया. उनकी सादगी, ईमानदारी और जनसेवा के प्रति समर्पण ने उन्हें ‘जननायक’ की उपाधि दिलाई.

 

रंजन यादव ने वीर बुधु भगत को याद करते हुए कहा कि वे महान स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया. उनकी जयंती पर उन्हें नमन करते हुए उन्होंने कहा कि उनके संघर्ष और बलिदान को देश सदैव याद रखेगा.

 

नेताओं ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर और वीर बुधु भगत दोनों ने अपने जीवन को देश और समाज की सेवा में समर्पित किया. उनके आदर्श और शिक्षा आज भी समाज को प्रेरित करती हैं. वक्ताओं ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे महापुरुषों के सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध होकर कार्य करें.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही