Search

 
 
 

Katihar News : कार को बचाने में मजदूरों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, 25 घायल, 15 की हालत गंभीर

कटिहार जिले में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज के पास 60-70 मजदूरों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 25 मजदूर घायल हो गए.
 

Lagatar Desk :  कटिहार जिले में शनिवार तड़के भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां कोढ़ा थाना क्षेत्र के जुराबगंज के पास 60-70 मजदूरों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 25 मजदूर घायल हो गए.

 

जबकि 15 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है. गंभीर रूप से घायलों को बेहतर उपचार के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेजा गया है. सभी मजदूर पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के रहने वाले हैं और नवादा के एक ईंट-भट्ठे पर काम करके घर लौट रहे थे. 

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार,  एनएच-31 पर सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित हो गई और बस की तरफ बढ़ने लगी. चालक ने टक्कर से बचने के लिए बस को मोड़ दिया. लेकिन तेज रफ्तार होने के कारण बस असंतुलित होकर सड़क किनारे पलट गई. 

 

दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया. कई यात्री बस के अंदर फंस गए. जबकि कुछ लोग गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल मदद के लिए आगे आते हुए राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को बस से बाहर निकालने में सहयोग किया.

 

घटना की सूचना मिलते ही कोढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया.

 

कोढ़ा पीएचसी के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विनीत कुमार ने बताया कि अस्पताल में कुल 25 घायलों को लाया गया था. इनमें 10 लोगों की स्थिति सामान्य होने के कारण उन्हें स्थानीय स्तर पर ही उपचार दिया गया. जबकि 15 गंभीर घायलों को पूर्णिया जीएमसीएच रेफर किया गया. कई मजदूरों को सिर, हाथ और पैरों में गंभीर चोटें आई हैं.

 

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.  प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि कार को बचाने की कोशिश के दौरान बस चालक का नियंत्रण वाहन से हट गया, जिससे यह हादसा हुआ.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही