Search

 
 
 

कटिहार :छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने पर शिक्षक की बेरहमी से पिटाई, BEO ने दिए जांच के आदेश

जिले से टीचर और स्टूटेंड के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां कोढ़ा प्रखंड के मधुरा पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय के शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है.
 

Katihar: जिले से टीचर और स्टूटेंड के रिश्ते को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां कोढ़ा प्रखंड के मधुरा पंचायत स्थित उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय के शिक्षक पर छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप लगा है. 

 


जानकारी के अनुसार, धर्मेंद्र कुमार राम पर स्कूल की एक छात्रा के साथ अश्लील हरकतें करने का आरोप लगा है. इस बात की जानकारी जैसे ही परिजनों और ग्रामीणों को लगी, वे आक्रोशित हो गए और स्कूल पहुंच गए. 

 


आक्रोशित भीड़ ने शिक्षक को पकड़ लिया और उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी, जिससे वह लहूलुहान हो गये. मामले की जानकारी मिलने के बाद  कोलाशी पुलिस  घटनास्थल पर पहुंची और शिक्षक को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया. 

 


साथ ही ग्रामीणों से बातचीत कर मामले को शांत कराया. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल शिक्षक को तुरंत कोढ़ा PHC में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है. घटना के बाद स्कूल में तनाव का माहौल बना हुआ है. 

 

इधर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने मामले पर संज्ञान लिया है और जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा है कि मामला बेहद गंभीर है. अगर जांच में  शिक्षक पर लगे आरोप सही पाए जाते हैं, तो उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही