Search

 
 
 

केशव महतो कमलेश दिल्ली रवाना, राष्ट्रीय ओबीसी सलाहकार समिति की बैठक में लेंगे हिस्सा

झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश राष्ट्रीय ओबीसी सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली रवाना हो गए हैं. यह बैठक 22 अप्रैल को दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित होगी.
 

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश राष्ट्रीय ओबीसी सलाहकार समिति की बैठक में भाग लेने के लिए नई दिल्ली रवाना हो गए हैं. यह बैठक 22 अप्रैल को दिल्ली के इंदिरा भवन में आयोजित होगी.

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए मीडिया चेयरमैन सतीश पौल मुंजनी ने बताया कि यह बैठक ओबीसी वर्ग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों, सामाजिक न्याय और उनकी भागीदारी को मजबूत करने के लिहाज से काफी अहम मानी जा रही है. बैठक में देश के विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि अपने सुझाव और अनुभव साझा करेंगे.

 

बताया गया कि बैठक को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी संबोधित करेंगे. उनके संबोधन में ओबीसी समुदाय के अधिकार, प्रतिनिधित्व और सशक्तिकरण को लेकर पार्टी की रणनीति और दृष्टिकोण सामने आने की संभावना है.

 

उल्लेखनीय है कि इससे पहले राष्ट्रीय ओबीसी सलाहकार समिति की बैठक पिछले वर्ष बेंगलुरु में आयोजित हुई थी, जिसमें देशभर से बड़ी संख्या में प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया था.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही