Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

JMM में दो दिवसीय मंथन की शुरुआत, हेमंत सोरेन बोले- बूथ से जिला स्तर तक सक्रियता बढ़ाए

राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच झामुमो ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. मंगलवार को राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार, मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) और प्रस्तावित जनगणना जैसे मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राज्य की बदलती राजनीतिक परिस्थितियों के बीच झामुमो ने अपने संगठनात्मक ढांचे को मजबूत करने की कवायद तेज कर दी है. मंगलवार को राजधानी रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास में पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें संगठन विस्तार, मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) और प्रस्तावित जनगणना जैसे मुद्दों पर गहन विचार-विमर्श हुआ.

 

दो दिवसीय इस बैठक के पहले चरण में राज्य के 12 जिलों से आए प्रमुख पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि मौजूदा हालात में संगठन की भूमिका और जिम्मेदारी दोनों बढ़ गई हैं. उन्होंने निर्देश दिया कि बूथ, पंचायत, वार्ड, प्रखंड और जिला स्तर पर पार्टी की मौजूदगी को और मजबूत किया जाए, ताकि हर स्तर पर संगठन प्रभावी तरीके से काम कर सके.

 

मुख्यमंत्री ने नगर और महानगर इकाइयों को भी अधिक सक्रिय बनाने की जरूरत बताई. उन्होंने कहा कि केवल शासन चलाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि संगठन को भी उतनी ही मजबूती के साथ खड़ा करना जरूरी है. कार्यकर्ताओं से उन्होंने जनता के बीच लगातार संवाद बनाए रखने और सरकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया.

 

बैठक में आगामी जनगणना को लेकर भी विस्तार से चर्चा हुई. नेताओं ने इसे केवल आंकड़ों की प्रक्रिया नहीं, बल्कि सामाजिक और राजनीतिक प्रतिनिधित्व से जुड़ा महत्वपूर्ण विषय बताया. विशेष रूप से आदिवासी, मूलवासी, पिछड़े और वंचित वर्गों की सही गणना सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया, ताकि उनके अधिकारों की रक्षा हो सके.

 

इसके अलावा मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी पार्टी ने अपनी सतर्कता जाहिर की. नेताओं ने आशंका जताई कि इस प्रक्रिया का दुरुपयोग राजनीतिक लाभ के लिए किया जा सकता है. इस पर सहमति बनी कि किसी भी परिस्थिति में जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों से समझौता नहीं होने दिया जाएगा.

 

बैठक में यह निर्णय भी लिया गया कि आने वाले समय में संगठन स्तर पर विशेष अभियान चलाए जाएंगे, जिनके जरिए कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित कर मतदाता सूची, जनगणना और अन्य संवेदनशील विषयों पर जागरूकता फैलाने का काम किया जाएगा.

 

पहले दिन की बैठक में साहेबगंज, दुमका, गोड्डा, पाकुड़, देवघर, जामताड़ा, पश्चिम सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, लोहरदगा, गुमला, खूंटी और सिमडेगा जिलों के प्रतिनिधि शामिल हुए. वहीं, दूसरे दिन शेष जिलों के पदाधिकारियों के साथ रणनीतिक चर्चा की जाएगी.

 

कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता विनोद पांडे ने किया. बैठक में राजमहल सांसद विजय हांसदा, महेशपुर विधायक स्टीफन मरांडी, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू और केंद्रीय सचिव सह प्रवक्ता पंकज मिश्रा समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही