Search

 
 
 

रांची में निजी स्कूलों के प्राचार्यों की अहम बैठक 13 को, फीस निर्धारण व RTE पर होगी चर्चा

नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही रांची जिला प्रशासन ने सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाने का निर्णय लिया है. यह बैठक 13 अप्रैल 2026 को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट हॉल, मोरहाबादी में दोपहर 1 बजे से आयोजित की जाएगी. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री करेंगे.
 

Ranchi : नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 की शुरुआत के साथ ही रांची जिला प्रशासन ने सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाने का निर्णय लिया है. यह बैठक 13 अप्रैल 2026 को रांची विश्वविद्यालय के आर्यभट्ट हॉल, मोरहाबादी में दोपहर 1 बजे से आयोजित की जाएगी. बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री करेंगे.

 

बैठक में जिला स्तर पर गठित शुल्क समिति के गठन, कार्यप्रणाली तथा निजी विद्यालयों द्वारा शुल्क निर्धारण और वृद्धि के संबंध में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी. इसके साथ ही, निजी विद्यालयों के विरुद्ध प्राप्त शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए गठित ग्रिवांस रिड्रेसल सेल (Grievance Redressal Cell) की कार्यप्रणाली पर भी चर्चा होगी.

 

बैठक का एक महत्वपूर्ण एजेंडा Right to Education (RTE) Act 2009 के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित समूहों के बच्चों के लिए निजी विद्यालयों की प्रारंभिक कक्षाओं (Pre-primary/Nursery/LKG/UKG/Class-I आदि) में 25% आरक्षित सीटों पर नामांकन सुनिश्चित करना है. इस दौरान विद्यालयों की भूमिका, जिम्मेदारियां और अनुपालन संबंधी दिशा-निर्देशों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

 

हाल ही में गठित जिला स्तरीय शुल्क समिति ने निजी स्कूलों में मनमानी फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिसमें अधिकतम 10% फीस वृद्धि की सीमा तथा पारदर्शी शुल्क संरचना का प्रावधान शामिल है.

 

जिला प्रशासन ने सभी निजी विद्यालयों के प्राचार्यों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने तथा RTE के तहत 25% आरक्षित सीटों पर योग्य छात्रों के नामांकन में सक्रिय सहयोग करने की अपील की है, ताकि समाज के कमजोर वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ मिल सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही