Search

 
 
 

NSUI का जोरदार प्रदर्शन: अपनी मांगों को लेकर डोरंडा कॉलेज के प्राचार्य का किया घेराव

NSUI डोरंडा महाविद्यालय इकाई के छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य का घेराव किया. इस दौरान छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा.
 

Ranchi : NSUI डोरंडा महाविद्यालय इकाई के छात्रों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डोरंडा महाविद्यालय के प्राचार्य का घेराव किया. इस दौरान छात्रों ने महाविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपनी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा.

 

इस विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से रांची जिला महासचिव मेराज खान, रांची विश्वविद्यालय उपाध्यक्ष विश्वजीत सिंह, रांची विश्वविद्यालय महासचिव शादमान खान, डोरंडा महाविद्यालय सचिव जमील अख्तर, महासचिव साहिल कुमार एवं प्रवक्ता दीपक कुमार उपस्थित रहे. इसके अलावा करण कुमार, शशिकांत, आदित्य, अमन, रश्मि सहित कई छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे.

 

छात्र नेताओं ने बताया कि महाविद्यालय में शैक्षणिक सत्र लगातार विलंब से चल रहा है, जिससे 3–4 वर्षों का पाठ्यक्रम 4–5 वर्षों में पूरा हो रहा है. साथ ही परीक्षा परिणामों में देरी और उत्तर पुस्तिकाओं की जांच में पारदर्शिता की कमी से छात्र परेशान हैं.

 

छात्रों ने महाविद्यालय में शिक्षकों की भारी कमी, साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था, गर्ल्स कॉमन रूम का अभाव, चिकित्सा सुविधाओं की कमी, डस्टबिन की अनुपलब्धता, लाइब्रेरी में पुस्तकों की कमी, कंप्यूटर लैब की खराब स्थिति, वाई-फाई और कैंटीन का अभाव, नियमित कक्षाओं का संचालन नहीं होना, बाहरी तत्वों द्वारा छात्रों को धमकाना, CSC केंद्र का बंद रहना तथा वोकेशनल कोर्स में फीस जमा करने के बावजूद रसीद नहीं दिए जाने जैसे गंभीर मुद्दों को उठाया. छात्रों ने कहा कि समस्याओं को लेकर पूर्व में भी कई बार प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

 

अंत में छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो आंदोलन और तेज किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी महाविद्यालय प्रशासन की होगी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही