Search

 
 
 

4.73 करोड़ से चमकेगी धनबाद की अहम सड़कें, हटिया मोड़-बरमसिया मार्ग का होगा कायाकल्प

धनबाद शहर के लोगों को जल्द ही खराब सड़कों और यातायात की परेशानी से राहत मिलने वाली है. झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने हटिया मोड़ हीरापुर से बरमसिया हावड़ा मोटर पथ की राइडिंग क्वालिटी सुधारने के लिए 4 करोड़ 73 लाख 52 हजार 800 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है.
 

Dhanbad: धनबाद शहर के लोगों को जल्द ही खराब सड़कों और यातायात की परेशानी से राहत मिलने वाली है. झारखंड सरकार के पथ निर्माण विभाग ने हटिया मोड़ हीरापुर से बरमसिया हावड़ा मोटर पथ की राइडिंग क्वालिटी सुधारने के लिए 4 करोड़ 73 लाख 52 हजार 800 रुपये की प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है.

 

करीब 4.50 किलोमीटर लंबी यह सड़क धनबाद के घनी आबादी वाले इलाके से होकर गुजरती है और गोविन्दपुर-महुदा पथ को जोड़ने वाली महत्वपूर्ण सड़क मानी जाती है. वर्तमान में सड़क की स्थिति खराब होने के कारण लोगों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. सड़क पर गड्ढों और खराब सतह के कारण यातायात भी प्रभावित होता है.

 

पथ निर्माण विभाग ने आम लोगों की सुविधा और सुगम यातायात व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए सड़क सुधार कार्य को मंजूरी दी है. इस परियोजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 के दौरान पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है.

 

विभाग के अनुसार, स्वीकृत राशि की निकासी धनबाद कोषागार से की जाएगी. वहीं निर्माण कार्य की गुणवत्ता और प्रगति पर नियमित निगरानी रखी जाएगी. मुख्य अभियंता (यातायात), पथ निर्माण विभाग, रांची हर महीने परियोजना की समीक्षा करेंगे, ताकि निर्धारित समय सीमा के भीतर कार्य पूरा हो सके.

 

सड़क के सुधार के बाद शहर के इस व्यस्त मार्ग पर यातायात अधिक सुगम होगा. साथ ही जाम की समस्या में कमी आने और लोगों को सुरक्षित व बेहतर सफर की सुविधा मिलने की उम्मीद है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही