Search

 
 
 

खगड़िया : ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो पर पलटा, CISF जवान समेत 3 की मौत

जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा खगड़िया-गौछारी NH-31 पर उस समय हुआ, जब गिट्टी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक ऑटो पर पलट गया.
 

Khagaria : जिले में गुरुवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. यह हादसा खगड़िया-गौछारी NH-31 पर उस समय हुआ, जब गिट्टी से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर एक ऑटो पर पलट गया.

 


ऑटो के नीचे दबे तीनों की मौके पर मौत

हादसे में CISF जवान बिपिन चौरसिया, उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया और ऑटो चालक टांकेश मुनि की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो ट्रक के नीचे पूरी तरह दब गया, जिससे किसी को संभलने का मौका नहीं मिला.

 

ड्यूटी पर लौट रहे थे जवान


जानकारी के अनुसार, बिपिन चौरसिया छुट्टी के बाद वापस ड्यूटी पर लौट रहे थे. गुरुवार सुबह करीब 5 बजे वह अपनी पत्नी के साथ स्टेशन जाने के लिए ऑटो से निकले थे, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया.


राहत-बचाव कार्य में जुटे स्थानीय लोग


घटना के बाद आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. मलबे में दबे लोगों को निकालने की कोशिश की गई और पुलिस को सूचना दी गई.महेशखुट थाना क्षेत्र के गौछारी स्थित NH-31 पर हुई इस घटना के बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को बाहर निकाला और घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा.


हादसे के कारणों की जांच जारी


प्रारंभिक जांच में ट्रक के अनियंत्रित होने को हादसे की वजह माना जा रहा है. हालांकि पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.इस हादसे के बाद मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही