Search

 
 
 

खगड़िया : महिला दारोगा और चौकीदार को निगरानी ने रंगेहाथ घूस लेते किया गिरफ्तार

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. खगड़िया जिले में भी बड़ी कार्रवाई की गई है. यहां नगर थाना क्षेत्र की महिला सब-इंस्पेक्टर सीमा कुमारी को विभाग ने 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. इस मामले में एक चौकीदार वीरू पासवान को भी गिरफ्तार किया गया है.
 

Khagaria :   बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है. खगड़िया जिले में भी बड़ी कार्रवाई की गई है. यहां नगर थाना क्षेत्र की महिला सब-इंस्पेक्टर सीमा कुमारी को विभाग ने 20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. इस मामले में एक चौकीदार वीरू पासवान को भी गिरफ्तार किया गया है. 

 

शिकायत के बाद विभाग ने बिछाया जाल

दरअसल बेगूसराय निवासी अनिल कुमार शाह ने निगरानी विभाग को लिखित शिकायत दी थी कि सब-इंस्पेक्टर सीमा कुमारी एक केस को रफा-दफा करने के लिए रिश्वत की मांग कर रही हैं. शिकायत की पुष्टि करने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई को अंजाम दिया. 

महिला दरोगा को घूस लेते दबोचा 

सीमा कुमारी ने जैसे ही अनिल कुमार शाह से पैसे लिए, टीम ने रंगे हाथ रिश्वत लेते दबोच लिया. वहीं चौकीदार वीरू पासवान को भी रिश्वत लेन-देन में संलिप्तता पाए जाने पर गिरफ्तार किया गया. दोनों को पूछताछ के लिए निगरानी टीम पटना ले गई है. 

 

पहले भी विभाग कर चुका है कार्रवाई

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. हालांकि यह पहली बार नहीं है, जब निगरानी विभाग ने किसी पुलिस को रंगे हाथ घूस लेते गिरफ्तार किया है. इससे पहले भी समस्तीपुर जिले में एक महिला पुलिस अधिकारी और उसके चालक को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया था. निगरानी विभाग  हाल के महीनों में कई भ्रष्ट अफसरों और कर्मियों के खिलाफ इसी तरह की कार्रवाई कर चुका है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही