Search

 
 
 

Khagaria : विजिलेंस ने मनरेगा पीओ समेत दो अधिकारी को रिश्वत लेते दबोचा

खगड़िया जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने अलौली प्रखंड कार्यालय में मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) रमन जी भाई और सहायक अकाउंटेंट साहिल अकरम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस खबर से कार्यालय में हड़कंप मच गया.
 

Lagatar Desk :  खगड़िया जिले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. टीम ने अलौली प्रखंड कार्यालय में मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी (पीओ) रमन जी भाई और सहायक अकाउंटेंट साहिल अकरम को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. इस खबर से कार्यालय में हड़कंप मच गया. 

 

मनरेगा भुगतान के बदले दोनों ने मांगी थी रिश्वत

जानकारी के अनुसार, रमन जी भाई और साहिल अकरम ने मनरेगा योजना से जुड़ी फाइलों को आगे बढ़ाने और मस्टर रोल मंजूर करने के बदले शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी. आरोप है कि कार्यक्रम पदाधिकारी ने 45 हजार रुपये और सहायक अकाउंटेंट ने 20 हजार रुपये की मांग की थी.

 

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने मामले का सत्यापन किया. जांच में आरोप सही पाए जाने पर टीम ने जाल बिछाया और दोनों अधिकारियों को रिश्वत लेते पकड़ लिया. गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम दोनों अधिकारियों को अपने साथ ले गई.

 

टीम ने रमन जी भाई और साहिल अकरम के पास से जरूरी दस्तावेज भी जब्त किए हैं. फिलहाल विजिलेंस टीम दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है. अधिकारी यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस मामले में अन्य लोग भी शामिल हैं या नहीं. पूछताछ के आधार पर मामले में और भी खुलासे हो सकते हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही