Search

 
 
 

खड़गे झुकने के मूड में नहीं, वोट चोरी को लेकर फिर मोदी सरकार पर हल्ला बोला, ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा मांगा

National News :   मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, यह केवल वोट बचाने की लड़ाई नहीं है. यह संविधान और लोकतंत्र बचाने का जनसंघर्ष है. खड़गे ने देश के सभी जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे 1 नवंबर को दिल्ली चलें. रामलीला मैदान में  आयोजित वोट बचाओ–देश बचाओ' जन मार्च और महारैली में शामिव हों.
 
मल्लिकार्जुन खड़गे (फाइल फोटो)

 National News :  पटना में पीएम मोदी के पिता पर की गयी टिप्पणी को लेकर भाजपा नेताओं के हमले झेल रहे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे झुकने के मूड में नहीं है.  उन्होंने आज वोट चोरी को लेकर फिर मोदी सरकार पर हल्ला बोला.  

 

 

 
खड़गे  ने एक्स पर लिखा, वोट चोरी के अनगिनत ख़ुलासों के बाद भी मोदी सरकार ज्ञानेश कुमार को बचाने के लिए सारे हथकंडे अपना रही है. खड़गे ने लिखा,  SIR में इस्तेमाल किये गये software की जानकारी RTI के तहत मांगे जाने पर   चुनाव आयोग ने Trade Secrets' का हवाला देकर जवाब नहीं दिया. 

 


मल्लिकार्जुन खड़गे ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में 16.18 लाख(Form-6) आवेदनों का विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया, पीलीभीत में 10,470 मतदाता रिकॉर्ड में अनियमितताएं उजागर हुई.    मल्लिकार्जुन खड़गे  ने कहा कि  आयोग को पूरे यूपी  में Form 6, 7 और 8 की जांच का आदेश देने को विवश होना पड़ा है.

 

 


मल्लिकार्जुन खड़गे ने INDIA गठबंधन की ओर से  भाजपा  और चुनाव आयोग की मिलीभगत के ख़िलाफ तीन मांगे रखी हैं. 


1 CEC ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, उन्हें संरक्षण देने वाला 2023 का कानून निरस्त किया जाये.

2. SIR तुरंत रोका जाये.  ग़ैरकानूनी ढंग से काटे गये  मतदाताओं के नाम लिस्ट में बहाल हों

3. सभी चुनाव पेपर बैलेट से कराये जायें. 

 

 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने लिखा, यह केवल वोट बचाने की लड़ाई नहीं है. यह संविधान और लोकतंत्र बचाने का जनसंघर्ष है. खड़गे ने देश के सभी जागरूक नागरिकों से अपील की कि वे 1 नवंबर को दिल्ली चलें. रामलीला मैदान में  आयोजित वोट बचाओ–देश बचाओ' जन मार्च और महारैली में शामिल हों,  

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही