National News : यूपी के सुलतानपुर जा रहे राहुल गांधी के काफिले में शामिल कुछ गाडियों केआपस में टकराने की खबर है. हादसा उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आज सोमवार सुबह लगभग सवा दस बजे हुआ है. पुलिस के अनुसार इस हादसे में किसी को कोई गंभीर चोट नहीं आयी है. राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित है. घटना सुलतानपुर जिले के हलियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 89.5 से 91 किलोमीटर माइलस्टोन के पास की है.
VIDEO | Sultanpur, Uttar Pradesh: Congress MP Rahul Gandhi's convoy involved in a minor collision on the Purvanchal Expressway; the Congress leader is safe and no one was seriously injured. (Source: Third Party) (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd) #RahulGandhi
— Press Trust of India (@PTI_News) October 26, 2026
पुलिस अधिकारियों ने जानकारी दी कि राहुल गांधी के काफिले के आगे जा रहे कांग्रेस नेताओं के एक वाहन ने अचानक ब्रेक लगा दिये. एक्सप्रेसवे पर वाहनों की गति काफी तेज रहती है. इस कारण उस कार के पीछे चल रहे अन्य वाहन और एक एंबुलेंस आपस में टकरा गये..
इस घटना में कुछ वाहनों को क्षति पहुंची है. कुछ कार्यकर्ताओं और सुरक्षाकर्मियों को मामूली चोटें लगी है. उनका प्राथमिक उपचार किया गया है. अहम बात यह रही कि राहुल गांधी जिस वाहन में सवार थे, उसे कोई नुकसान नहीं हुआ और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं.
इस घटना को बाद राहुल गांधी का काफिला सुलतानपुर के लिए रवाना हो गया. राहुल गांधी की ओर मानहानि मामले में सुलतानपुर की विशेष एमपी-एमएलए (MP-MLA)कोर्ट में पेशी है
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

