Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खड़गे ने कहा, भाजपा-आरएसएस जहरीले सांप, अमित शाह बरसे,कांग्रेस दूरबीन से भी नजर नहीं आयेगी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा केरल में आयोजित एक जनसभा में भाजपा-आरएसएस की तुलना जहरीले सांप से किये जाने पर बवाल मच गया है. इससे पहले भी वे विवादास्पद बयान दे चुके हैं.
Advertisement
Advertisement
  • अमित शाह ने कहा, जनता इस बार कांग्रेस को सबक सिखायेगी.
  • घुसपैठिये कांग्रेस के वोट बैंक हैं
  • घुसपैठियों के नाम काट रहे हैं. ममता दीदी, राहुल बाबा को पेट में दर्द हो रहा है.

 Guwahati : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा केरल में आयोजित एक जनसभा में भाजपा-आरएसएस की तुलना जहरीले सांप से किये जाने पर बवाल मच गया है. इससे पहले भी वे विवादास्पद बयान दे चुके हैं.

 

पूर्व में उन्होंने एक बयान देते हुए कहा था कि केरल के लोग समझदार हैं. उन्हें कोई गुमराह नहीं कर सकता, जैसे गुजरात के लोगों को किया जाता है. इस बयान को  गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल ने राज्य के लोगों का अपमान करार दिया था. साथ ही  उन्होंने कांग्रेस से माफी की मांग भी की थी.

 

 

 

खड़गे के जहरीले सांप वाले  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पलटवार करते हुए कहा, जनता इसका जवाब वोट से देगी. इस क्रम में अमित शाह ने कहा, 9 अप्रैल के बाद कांग्रेस दूरबीन से भी नजर नहीं आयेगी.

 

दरअसल केरल में कांग्रेस की चुनावी रैली में मल्लिकार्जुन खड़गे ने भाषण देने के क्रम में कहा कि कुरान में लिखा है कि नमाज के वक्त भी अगर जहरीला सांप दिख जाये तो उसे मार देना चाहिए. फिर उन्होंने कहा, भाजपा-आरएसएस जहरीला सांप हैं. अगर इन्हें नहीं मारा गया तो खुद की जान बचाना मुश्किल होगा.


 
मल्लिकार्जुन खड़गे के बयान का जवाब अमित शाह ने दिया. असम के पथरकंडी में एक जनसभा को संबोधित करते हुए  श्री शाह ने कहा, खड़गे जी  भाजपा-आरएसएस की तुलना सांप से करते हुए मारने की बात कह रहे हैं.  

 

मल्लिकार्जुन खड़गे को चुनौती देते हुए  शाह ने कहा. आप यहां आकर खुद देख लीजिए,  हजारों की संख्या में लोग यहां सभा में मौजूद है. 9 अप्रैल को राहुल बाबा को ऐसा जवाब देना है कि दूरबीन लगाकर भी कांग्रेस कहीं दिखे नहीं.अमित शाह ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उनके नेता हार की हताशा में ऐसे जहरीले बयान दे रहे हैं, जनता इस बार कांग्रेस को सबक सिखायेगी.

 

असम के कछार में भी अमित शाह ने एक रैली को संबोधित किया. कहा कि हम मतदाता सूची से घुसपैठियों के नाम काट रहे हैं. इससे  ममता दीदी और राहुल बाबा के पेट में दर्द हो रहा है.

 

राहुल बाबा, आप सीएए का विरोध करते थे, आप यहां आए शरणार्थी बंगाली भाइयों और बहनों को मतदान का अधिकार देने का विरोध कर रहे थे, लेकिन आप घुसपैठियों का स्वागत क्यों कर रहे हैं? क्योंकि वे  आपके वोट बैंक हैं.  

 

अमित शाह ने कहा ममता बनर्जी को रोने दो, राहुल बाबा को छाती पीटने दो, लेकिन भाजपा एक-एक को चुन-चुन कर बाहर कर देगी.

.
 
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने खड़गे के बयान पर सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, कांग्रेस अब इंडियन जिहादी कांग्रेस जैसी बन गयी है.कहा कि खड़गे खुलेआम मुसलमानों को भाजपा और आरएसएस के खिलाफ भड़का रहे हैं.

 

यह कांग्रेस की अलोकतांत्रिक और इमरजेंसी वाली सोच है. शर्मनाक! भाजपा प्रवक्ता ने मांग की कि चुनाव आयोग को तुरंत कार्रवाई करे.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही