Search

 
 
 

राजनाथ सिंह की बैरकपुर में सभा, पाकिस्तान को चेताया, बंगाल पर बुरी नजर डाली, तो कई टुकड़ों में बांट देंगे

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की टिप्पणी का जवाब दे रहे थे. अभिषेक बनर्जी ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की धमकी पर पीएम मोदी के चुप रहने' की बात कही थी.
 

 Kolkata : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि अगर पाकिस्तान बंगाल पर बुरी नज़र डालने की कोशिश करेगा तो भगवान ही जानता है कि इस बार पाकिस्तान कितने हिस्सों में बंट जायेगा.

 

 

राजनाथ सिंह आज बैरकपुर (पश्चिम बंगाल) में आयोजित चुनावी जनसभा में बोल रहे थे. रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए पाकिस्तान के रक्षा मंत्री को भड़काऊ बयान नहीं देना चाहिए था.

 

याद दिलाया कि 55 साल पहले(1971) पाकिस्तान को इसके नतीजे भुगतने पड़े थे.  पाकिस्तान दो हिस्सों में बंट गया था. इस क्रम नें अगर वे बंगाल पर बुरी नज़र डालने की कोशिश करेंगे, तो भगवान ही जाने कि इस बार पाकिस्तान कितने हिस्सों में बंटेगा.

 

दरअसल पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने शनिवार को सियालकोट में पत्रकारों से बात करते हुए चेतावनी दी थी कि भारत द्वारा 'भविष्य में किसी भी प्रकार की दुस्साहस' की कोशिश का जवाबपाकिस्तान कोलकाता पर हमला कर देगा.

 

 राजनाथ सिंह ने सभा में कहा, मैं देश का रक्षा मंत्री हूं, इसलिए मैं इस पर बोल रहा हूं. यह जरूरी नहीं है कि हर नेता कोई इस पर बोले.रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी की टिप्पणी का जवाब दे रहे थे. 

 

अभिषेक बनर्जी ने पाकिस्तान के रक्षा मंत्री की धमकी पर पीएम मोदी के चुप रहने' की बात कही थी. इससे पूर्व रक्षामंत्री ने  सभा में आरोप लगाया कि ममता दीदी यहां तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी हैं.  

 

पूछा कि उन्होंने बंगाल के लोगों के लिए किया ही क्या है?  कहा कि आपने सिर्फ ज़ुल्म किये हैं. कहा कि भारत के दूसरे राज्यों की तुलना में, आपने बंगाल को  काफी पीछे धकेल दिया है. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही