Search

 
 
 

पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाना नाकाफी, खड़गे ने कहा, जनता से लूटे गये पैसे वापस करे सरकार

खड़गे ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी घटा कर कंपनियों को राहत दी है. आम जनता के लिए कीमतें कहां कम हुई हैं.अगर आप यूपीए सरकार के आंकड़ों और आज के आंकड़ों को देखें तो पहले तेल की कीमतें कम थीं.
 
खड़गे ने एक्साइज ड्यूटी घटाये जाने को नाकाफी कहा

New Delhi : मोदी सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी घटाये जाने को कांग्रेस ने आई वाश करार दिया है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने इसे नाकाफी बताते हुए सरकार पर निशाना साधा है.

 

 

 
आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पहले ही कीमतें बढ़ा कर लाखों-करोड़ों रुपये लूटे हैं. और अब पैसा जमा करने के बाद राहत देने की बात कह रहे है. सरकार को पिछले वर्षों में जनता से लूटे गये पैसे को वापस करना चाहिए.


खड़गे ने कहा कि एक्साइज ड्यूटी घटा कर कंपनियों को राहत दी है. आम जनता के लिए कीमतें कहां कम हुई हैं.अगर आप यूपीए सरकार के आंकड़ों और आज के आंकड़ों को देखें तो पहले तेल की कीमतें कम थीं.


मोदी सरकार कीमतें बढ़ाती गयी और अब महज ड्यूटी कम कर दी हैं, इससे जनता को कोई राहत नहीं मिली है.  खड़गे ने सरकार के इस कदम को जनता को गुमराह करने वाला बताया है. बता दें कि कल  सरकार ने पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी 13 रुपये से घटाकर 3 रुपये और डीजल पर 10 रुपये से घटाकर शून्य कर दी है. 

 
 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही