Jamshedpur News : बीते चार दिनों से लगातार हो रही बारिश से जमशेदपुर और आसपास के इलाकों में नदियों का जलस्तर बढ़ रहा है. चांडिल कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर के बाढ़ नियंत्रण कक्ष की ओर से 26 सितंबर 2026 को सुबह 6 बजे जारी दैनिक रिपोर्ट में स्वर्णरेखा और खरकई नदी दोनों का जलस्तर बढ़ता हुआ दर्ज किया गया है.

रिपोर्ट के अनुसार, मानगो ब्रिज के पास स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर 123.52 मीटर दर्ज किया गया है. यहां पानी खतरे के निशान (121.50 मीटर) से 2.02 मीटर ऊपर बह रही है. रिपोर्ट में स्वर्णरेखा नदी का जलस्तर का ट्रेंड 'Rising' यानी बढ़ता हुआ बताया गया है. इस स्थान पर नदी का उच्चतम बाढ़ स्तर वर्ष 1973 में 129.82 मीटर दर्ज किया गया था. जबकि 18 जून 2008 को उच्चतम बाढ़ स्तर 126.15 मीटर रहा था.
वहीं, आदित्यपुर ब्रिज के पास खरकई नदी का जलस्तर 133.50 मीटर दर्ज किया गया है. यहां पानी खतरे के निशान (129.00 मीटर) से 4.50 मीटर ऊपर बह रही है. खरकई नदी का जलस्तर भी बढ़ता हुआ दर्ज किया गया है. इस स्थान पर वर्ष 1973 का उच्चतम बाढ़ स्तर 139.85 मीटर और 18 जून 2008 को उच्चतम बाढ़ स्तर 137.80 मीटर दर्ज किया गया था.
इसे भी पढ़ें
यह रिपोर्ट चांडिल कॉम्प्लेक्स, जमशेदपुर के फ्लड सेल कैंप, सुवर्णरेखा भवन, आदित्यपुर से जारी की गई है. रिपोर्ट की एक प्रति मेमो नंबर 292 के जरिए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां के उपायुक्तों के साथ-साथ चांडिल कॉम्प्लेक्स के मुख्य अभियंता को भी भेजी गई है.

