Lagatar Desk : रोहित शेट्टी का पॉपुलर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 इन दिनों सुर्खियों में बना हुआ है. शो अब अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है. इसी बीच रोहित शेट्टी ने सेमी फिनाले की तारीख का ऐलान कर दिया है. शो का सेमी फिनाले 26 और 27 सितंबर को होगा. इसे लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं.
टॉप 5 में जगह बनाने के लिए होगी कड़ी टक्कर
अगले हफ्ते शो के बचे हुए 8 कंटेस्टेंट्स टॉप 5 में जगह बनाने के लिए कई खतरनाक और मुश्किल स्टंट्स का सामना करेंगे. इस मुकाबले के बाद सिर्फ पांच कंटेस्टेंट्स ही फिनाले में अपनी जगह पक्की कर पाएंगे. टॉप 5 में पहुंचने वाले कंटेस्टेंट्स के बीच ग्रैंड फिनाले में ट्रॉफी के लिए मुकाबला होगा. इसके बाद रोहित शेट्टी शो के विनर का ऐलान करेंगे.
इन 8 कंटेस्टेंट्स के बीच होगी जंग
‘खतरों के खिलाड़ी 15’ में अब करण वाही, रुबीना दिलैक, ऋत्विक धनजानी, अविनाश मिश्रा, हर्ष गुजराल, फराना भट्ट, ओरी और रूहानिका धवन के बीच मुकाबला देखने को मिलेगा. इनमें से सिर्फ पांच कंटेस्टेंट्स ही फिनाले की रेस में आगे बढ़ेंगे. वहीं, विशाल आदित्य सिंह, गौरव खन्ना, शगुन शर्मा, अविका गौर और जैस्मिन भसीन शो से बाहर हो चुके हैं.

