Search

 
 
 

Khunti :  11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर 7 स्कूली छात्र झुलसे, दो की हालत गंभीर

जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया. यहां कोटेगसेरा मौसीबाड़ी के पास 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर सात स्कूली छात्र झुलस गए. इनमें से दो छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जबकि अन्य पांच का इलाज जारी है.
 

Khunti :  जिले के तोरपा थाना क्षेत्र में सोमवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया. यहां कोटेगसेरा मौसीबाड़ी के पास 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आकर सात स्कूली छात्र झुलस गए. इनमें से दो छात्रों की हालत गंभीर बताई जा रही है. जबकि अन्य पांच का इलाज जारी है.

 

जानकारी के अनुसार, स्कूल में लंच के दौरान छात्र एक रथ को घुमा रहे थे. इसी दौरान रथ का ऊपरी हिस्सा ऊपर से गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से सट गया. इससे रथ में करंट दौड़ गया और उसे पकड़कर चल रहे सातों छात्र बुरी तरह झुलस गए.

 

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है. 

 

 

तोरपा विधायक सुदीप गुड़िया ने इस घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है. साथ ही सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. साथ ही संबंधित अधिकारियों को घटना की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई का निर्देश दिया, कहा कि यह केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि जनसुरक्षा से जुड़ा गंभीर विषय है. इस दुःख की घड़ी में वे पीड़ित परिवारों के साथ हैं और हरसंभव सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही