Search

 
 
 

अर्जुन मुंडा पहुंचे खूंटी, मेगा हेल्थ कैंप का लिया जायजा

 
Khunti: केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा शनिवार को खूंटी पहुंचे. उन्होने मेगा हेल्थ कैंप का जायजा लिया. इस दौरान डीसी शशि रंजन समेत जिला प्रशासन की टीम मौजूद थी. बता दें कि जिले के लागों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके इसे लेकर जनजातीय कार्य मंत्रालय की पहल पर 26 जून को बिरसा कॉलेज परिसर में मेगा हेल्थ कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसमें स्वास्थ्य से जुड़ी तमाम समस्याओं का निःशुल्क इलाज किया जाएगा. साथ ही दवाई दी जाएगी. बताया जाता है कि मेगा हेल्थ कैंप में 400 विशेषज्ञ चिकित्सक मुंबई और दिल्ली से आएंगे. इसके अलावा रांची के मेदांता, राज अस्पताल और रानी चिल्ड्रेन सहित बड़े अस्पताल के डॉक्टर मरोजों का इलाज करेंगे. शिविर में 1200 वालेंटियर तैनात रहेंगे. सुदूर क्षेत्र से मरिजों को लाने ले जाने के लिये वाहन की व्यवस्था की गयी है. मेगा कैंप में लाभुकों के लिए शिविर में पंजीकरण की मुफ्त व्यवस्था की जाएगी और रोगियों को इलाज के लिए तमाम होंगी.  बीमारियों की जांच विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा की जाएगी. साथ ही बीमारी से संबंधित प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा. इसे भी पढ़ें-  गुजरात">https://lagatar.in/amit-shah-breaks-silence-on-scs-clean-chit-to-pm-modi-in-gujarat-riots-says-pm-modi-has-been-consuming-poison-for-last-18-years/">गुजरात

दंगों में पीएम मोदी को SC की क्लीन चिट पर अमित शाह ने तोड़ी चुप्पी, कहा-PM मोदी पिछले 18 साल से विषपान करते रहे
इस स्वास्थ्य शिविर में ब्लड कैंप और टीकाकरण की समुचित व्यवस्था होगी. कैंप में मोबाइल वैन की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी. जिसमें मुख्य रूप से नाक, कान, गला एवं दांतों से संबंधित समस्या, त्वचा संबंधी रोग और आंखों की बीमारी के समुचित इलाज की व्यवस्था होगी. आंख से संबंधित समस्या होने पर आवश्यकता अनुसार निःशुल्क चश्मा प्रदान किया जायेगा. इसके अलावा दिव्यांगों और वृद्धजनों के लिए विशेष सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी. इसे भी पढ़ें- नक्सलियों">https://lagatar.in/anti-repression-week-of-naxalites-bokaro-police-on-alert-mode-search-operation-is-being-conducted-in-the-jungles/">नक्सलियों

का दमन विरोधी सप्ताह : बोकारो पुलिस अलर्ट मोड पर, जगलों में चलाया जा रहा सर्च अभियान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही