- शव की पहचान में जुटी पुलिस
Khunti : खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा पुल के पास शुक्रवार की सुबह युवक और युवती का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया है. एक साथ दो शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में दहशत और सनसनी का माहौल है. प्रारंभिक जांच में दोनों की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है.
जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़े होने की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही खूंटी और मुरहू थाना की पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को अपने कब्जे में लिया और आगे की जांच शुरू कर दी. मामले की गंभीरता को देखते हुए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए.
पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक मृतक युवक और युवती की पहचान नहीं हो सकी थी. पुलिस आसपास के गांवों के लोगों से पूछताछ कर शवों की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है.
फिलहाल पुलिस युवक-युवती के मौत के कारणों का पता लगा रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही सही कारणों का पता चल सकेगा. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment