Search

 
 
 

Khunti News : देवर-भाभी ने की आत्महत्या, प्रेम संबंध की चर्चा

जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित तिलमा गांव में देवर और भाभी का शव मिला है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है. दोनों की पहचान सागर पाहन और रंदाय टूटी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा थी.
 
खूंटी जिला की खबरें

Khunti :  जिले के मारंगहादा थाना क्षेत्र स्थित तिलमा गांव में देवर और भाभी ने आत्महत्या कर ली है. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है. दोनों की पहचान सागर पाहन और रंदाय टूटी के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध होने की चर्चा थी.

 

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, पारिवारिक विवाद के बाद दोनों ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. बताया जा रहा है कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण महिला का पति रोजी-रोटी कमाने के लिए बाहर रहता था. हाल ही में उसके घर लौटने के बाद पारिवारिक विवाद हुआ. इसके बाद देवर-भाभी ने यह खौफनाक कदम उठाया.

 

घटना की सूचना मिलते ही मारंगहादा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही