Search

 
 
 

खूंटी : डायन-बिसाही के शक में दंपति को टांगी से किया घायल,आरोपी फरार

खूंटी में अंधविश्वास के कारण एक दंपती पर जानलेवा हमला किया गया है. मामला मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांदूप पंचायत स्थित कातुब गांव का है
 

Khunti : खूंटी में अंधविश्वास के कारण एक दंपती पर जानलेवा हमला किया गया है. मामला मारंगहादा थाना क्षेत्र के लांदूप पंचायत स्थित कातुब गांव का है. जहां डायन-बिसाही के आरोप में गुड़िया पाहन और उनकी पत्नी सिनी पहनाईन को टांगी से मारकर गंभीर पूर से घायल कर दिया गया.

 

दरअसल इस घटना के पीछे की वजह करंज तोड़ने को लेकर हुए पुराने विवाद और अंधविश्वास बताय़ा जा रहा है. जिसमें दोनों पर रात के वक्त हमला किया गया. इसके बारे में गुड़िया पाहन ने बताया कि घटना से एक दिन पहले गांव के ही दो लोगों के साथ भतीजों की करंज तोड़ने के दौरान कहासुनी हुई थी, जिसे ग्रामीणों ने शांत करा दिया था. लेकिन रात करीब 9 बजे वही दोनों लोग उनके घर पहुंचे और अचानक हमला कर दिया. जिसमें गुईया पाहन और उसकी पत्नी घायल हो गए.

 


प्राथमिक जांच में सामने आया है कि परिवार में लंबे समय से अंधविश्वास को लेकर तनाव था. बताया गया कि बड़े भाई की पत्नी अक्सर बीमार रहती थी, जिसके लिए गुड़िया पाहन की पत्नी सिनी पहानाइन को डायन बताकर दोषी ठहराया जाता था. इसी शक में यह हिंसक वारदात हुई.

 

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और घायलों के बयान के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी. दोनों आरोपी फिलहाल फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है.


  

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही