Search

खूंटी: NEET, यूजी परीक्षा के संचालन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त ने की बैठक

Khunti: जिले में नीट यूजी परीक्षा को कदाचार मुक्त संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई. बैठक में SP ऋषभ गर्ग, अनुमंडल पदाधिकारी दीपेश कुमारी, DEO आपरूपा चौधरी, परीक्षा केंद्र के सिटी कोऑर्डिनेटर सह प्रधानाध्यापक शामिल हुए. 


बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि खूंटी जिले में 158 परीक्षार्थी नीट की परीक्षा में शामिल होंगे. परीक्षा का आयोजन 3 मई को निर्धारित है. परीक्षा दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी. इसके लिए पीएम केंद्रीय विद्यालय, डुमरदग्गा खूंटी को परीक्षा केंद्र के रूप में चयनित किया गया है. बैठक में परीक्षा केंद्रों पर सभी आवश्यक तैयारियों को सुनिश्चित करने एवं परीक्षा को कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न कराने को लेकर उपायुक्त ने कई निर्देश दिए.

 


उपायुक्त ने परीक्षा केंद्र पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की तैनाती, सीसीटीवी इंस्टालेशन, फ्रिस्किंग एवं बॉयोमेट्रिक की व्यवस्था, पेयजल की व्यवस्था, मेडिकल इमरजेंसी के मद्देनजर एम्बुलेंस की व्यवस्था, ट्रैफिक एवं भीड़ प्रबंधन, कंट्रोल रूम एवं हेल्पलाइन नंबर जारी करने समेत अन्य बिंदुओं पर समीक्षा कर व्यवस्था के निर्देश अधिकारियों को दिए. 


इसके अलावा उपायुक्त ने आवश्यकता अनुसार चौक-चौराहों पर साइनेज बोर्ड लगाने का निर्देश दिया, जिससे परीक्षा केंद्र पर पहुंचने में परीक्षार्थी को परेशानी ना हो. परीक्षा केंद्र पर विधि व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिकोण से परीक्षा केंद्र की परिधि में धारा 163 लगाने के भी निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी को दिए गए. 


उपायुक्त ने कहा कि नीट परीक्षा आयोजन को लेकर जारी SOP का पूर्ण रूप से पालन हो. परीक्षार्थियों का समय पर फ्रिस्किंग एवं बॉयोमेट्रिक कराएं.समय पर परीक्षा प्रारंभ एवं सम्पन्न कराएं. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//