Search

 
 
 

खूंटी डबल मर्डर केस का खुलासा, महिला समेत 6 आरोपी गिरफ्तार

खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा स्थित तजना नदी पुल के पास 10 जुलाई को मिले अज्ञात युवक और अज्ञात महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
 

Khunti: खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा स्थित तजना नदी पुल के पास 10 जुलाई को मिले अज्ञात युवक और अज्ञात महिला के शव मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए महिला समेत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

 

एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस वार्ता में बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल का गठन किया गया था. तकनीकी एवं वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई और छापेमारी के दौरान मुख्य आरोपी कुंदन प्रमाणिक उर्फ संजीत को गिरफ्तार किया गया. उसकी निशानदेही पर अन्य पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया गया.

 

गिरफ्तार आरोपियों में कुंदन प्रमाणिक उर्फ संजीत, जितेंद्र सिंह, रितेश चौक बड़ाईक, मदन ठाकुर उर्फ मदन प्रमाणिक, सती देवी और विजय रंजन शर्मा शामिल हैं.

 

एसपी ने बताया कि पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त किया गया सोनेट कार (JH-15AA-5556), एक मोटरसाइकिल (JH-02AY-7875), घटनास्थल से चूड़ी का टुकड़ा, एक चप्पल, दो लोहे के रॉड, मृतकों के दो मोबाइल फोन, आरोपियों के दो मोबाइल फोन और आरोपी द्वारा लगाया गया काला कागज (अवशेष) बरामद किया है.

 

एसपी ऋषभ गर्ग ने कहा कि वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी साक्ष्य और लगातार की गई छापेमारी के आधार पर पुलिस ने इस दोहरे हत्याकांड का सफल उद्भेदन किया है. मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही