Search

 
 
 

Khunti : 28 को निशुल्क चिकित्सा कैंप, कटे होंठ व तालू की भी होगी सर्जरी

Khunti :  इस शिविर में कटे होंठ और कटे तालू की समस्या से परेशान मरीजों की जांच भी की जाएगी. जरूरत पड़ने पर उनकी सर्जरी मुफ्त में की जाएगी. यह सुविधा स्माइल ट्रेन के सहयोग से उपलब्ध कराई जाएगी. जन्म से कटे होंठ या तालू की समस्या वाले बच्चों के परिजन शिविर में पहुंचकर डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं.
 
कटे होंठ की सर्जरी

Khunti :  खूंटी सदर अस्पताल में आगामी 28 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे निशुल्क चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा. देवनिका हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर रांची और खूंटी सदर अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित शिविर में मरीजों को विशेषज्ञ डॉक्टरों से मुफ्त चिकित्सा सलाह मिलेगी.

 

 

इस शिविर में कटे होंठ और कटे तालू की समस्या से परेशान मरीजों की जांच भी की जाएगी. जरूरत पड़ने पर उनकी सर्जरी मुफ्त में की जाएगी. यह सुविधा स्माइल ट्रेन के सहयोग से उपलब्ध कराई जाएगी. जन्म से कटे होंठ या तालू की समस्या वाले बच्चों के परिजन शिविर में पहुंचकर डॉक्टर से सलाह ले सकते हैं.

 

शिविर में मुख्य प्लास्टिक सर्जन डॉ. अनंत सिन्हा मरीजों की जांच करेंगे. इसके अलावा आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) से जुड़ी जानकारी भी लोगों को दी जाएगी. शिविर से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए 7209948555 और 7209958555 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही