Search

 
 
 

Ramgarh : हाइवा की टक्कर से ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग को लेकर 6 घंटे सड़क जाम

Ramgarh News : छोटकी पोना निवासी ट्रैक्टर चालक अनिल महतो अपने गांव के ही गंगाजल महतो के साथ नया मोड़ स्थित एक खटाल से गोबर लोड कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा (संख्या JH 09 ABNI 7636) ने ट्रैक्टर के रिम में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से ट्रैक्टर सवार गंगाजल महतो सड़क पर गिर पड़े और हाइवा के पहिए की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.
 
सड़क हादसा
  •  कुजू के बोंगानार फोरलेन पर हादसा
  • हाइवा के पहिए की चपेट में आने से गई मजदूर की जान
  • पुलिस के प्रयास से रात 10 बजे बहाल हुआ आवागमन. 

Ramgarh News : कुजू ओपी क्षेत्र अंतर्गत बोंगानार फोरलेन सड़क पर बीती रात सड़क दुर्घटना में ट्रैक्टर सवार मजदूर की मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी. लगभग छह घंटे तक चले जाम के कारण एनएच-33 पर आवागमन प्रभावित रहा और राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा.

 

इसे भी पढ़ें

 

हाइवा की टक्कर से सड़क पर गिरा मजदूर 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, छोटकी पोना निवासी ट्रैक्टर चालक अनिल महतो अपने गांव के ही गंगाजल महतो के साथ नया मोड़ स्थित एक खटाल से गोबर लोड कर वापस लौट रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे हाइवा (संख्या JH 09 ABNI 7636) ने ट्रैक्टर के रिम में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर लगने से ट्रैक्टर सवार गंगाजल महतो सड़क पर गिर पड़े और हाइवा के पहिए की चपेट में आ गए, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

 

मुआवजे की मांग को लेकर ग्रामीणों ने की सड़क जाम 

घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर डाड़ी उपप्रमुख सुमन देवी के नेतृत्व में सड़क जाम कर दी. सड़क जाम होने से एनएच-33 पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा.

 

पुलिस के प्रयास से देर रात 10 बजे आवागमन बहाल 

घटना की जानकारी मिलते ही कुजू पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने ग्रामीणों से बातचीत कर सड़क के एक छोर से जाम हटवाया, जिसके बाद आवागमन सुचारू कराने की प्रक्रिया शुरू हुई.

 

लगभग छह घंटे तक चले जाम के कारण प्रशासन को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी. अंततः प्रशासन के प्रयास से रात करीब 10 बजे सड़क पर आवागमन बहाल कराया गया. इस दुर्घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है. वहीं, सड़क जाम के कारण लंबे समय तक यातायात प्रभावित रहने से राहगीरों को भारी परेशानी उठानी पड़ी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही