Search

 
 
 

खूंटी:  भारी बारिश का कहर,  पुल धंसने से ट्रक फंसा, तोरपा-सिमडेगा मार्ग पर यातायात ठप

झारखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. खूंटी में भी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. भारी बारिश और अत्यधिक जलभराव के कारण तोरपा-सिमडेगा मार्ग पर स्थित एक पुल धंस गया है, जिससे उस पर से गुजर रहा एक माल वाहक ट्रक पुल के बीचोबीच फंस गया है.
 

Khunti :  झारखंड में लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. खूंटी में भी बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है. भारी बारिश और अत्यधिक जलभराव के कारण तोरपा-सिमडेगा मार्ग पर स्थित एक पुल धंस गया है, जिससे उस पर से गुजर रहा एक माल वाहक ट्रक पुल के बीचोबीच फंस गया है. 

 

प्रशासन सक्रिय, ट्रक को बाहर निकालने की कोशिश

जानकारी के अनुसार,  गुरुवार सुबह एक मालवाहक ट्रक पुल पार कर रहा था. तभी अचानक पुल का एक हिस्सा नीचे की ओर धंस गया. ट्रक का अगला हिस्सा पुल के धंसे हिस्से में फंस गया. हालांकि गनीमत रही कि किसी प्रकार की जान-माल की क्षति नहीं हुई. घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, स्थानीय पुलिस और NDRF की टीम मौके पर पहुंच गई है. ट्रक को बाहर निकालने और पुल की स्थिति का आकलन किया जा रहा है. प्रशासन का कहना है कि मरम्मत कार्य जल्द शुरू किया जाएगा, लेकिन तेज बारिश के कारण फिलहाल हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं. 

यातायात पूर्णत प्रभावित, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करने की अपील

पुल धंसने की वजह से तोरपा-सिमडेगा मार्ग पूरी तरह बंद हो गया है. यात्री, व्यापारी और ग्रामीणों को अब वैकल्पिक मार्गों से होकर लंबी दूरी तय करनी पड़ रही है. ग्रामीण इलाकों में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति पर भी असर पड़ा है.  प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि जब तक पुल की मरम्मत पूरी नहीं हो जाती, पुल के आसपास न जाएं और वैकल्पिक रास्तों का ही उपयोग करें. साथ ही, अगले 48 घंटों तक भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए अलर्ट भी जारी किया गया है. 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही