Search

 
 
 

खूंटी : दुश्मनी के चलते व्यक्ति को झूठे केस में फंसाने वाला दारोगा रामसुधीर का तबादला

झारखंड पुलिस के दारोगा रामसुधीर सिंह को खूंटी से सिमडेगा जिला बल में तबादला कर दिया गया है और साथ ही वे निलंबित भी हैं. दारोगा रामसुधीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने जमीन विवाद के चलते तीन दशक पुरानी दुश्मनी साधने के लिए अमरेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति को अफीम की खेती के झूठे मामले में आरोपी बना दिया.
 

Khunti : झारखंड पुलिस के दारोगा रामसुधीर सिंह को खूंटी से सिमडेगा जिला बल में तबादला कर दिया गया है और साथ ही वे निलंबित भी हैं. दारोगा रामसुधीर सिंह पर आरोप है कि उन्होंने जमीन विवाद के चलते तीन दशक पुरानी दुश्मनी साधने के लिए अमरेंद्र कुमार नाम के व्यक्ति को अफीम की खेती के झूठे मामले में आरोपी बना दिया. 

 

पीड़ित के भाई की शिकायत पर खूंटी एसपी ने एसडीपीओ से जांच कराई, जिसमें दारोगा के इस कारनामा का खुलासा हुआ. खूंटी एसपी ने दारोगा रामसुधीर सिंह को कर्तव्य में लापरवाही, पद के दुरुपयोग और पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में निलंबित कर दिया था. अब खूंटी एसपी की रिपोर्ट पर डीजीपी ने उन्हें खूंटी से सिमडेगा जिला बल में स्थानांतरित करने का आदेश जारी कर दिया है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही